EPF Interest Update: आ गई खुशखबरी, PF पर म‍िलेगा 8.25% का ब्याज; जानें कब क्रेड‍िट होगा ब्‍याज? जानें पूरी ड‍िटेल

EPF Interest Credit 2026: अगर आपका पीएफ अकाउंट है, तो आपके ल‍िए जरूरी खबर है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% पीएफ ब्याज को मंजूरी म‍िल गई है। जानें यह ब्‍याज कब क्रेडिट होगा? जानें देरी की वजह और मिस्ड कॉल व एसएमएस से बैलेंस चेक करने के तरीके।

EPFO.jpg (3)
1 / 5

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स इन दिनों अपने पीएफ खातों में ब्याज का पैसा ट्रांसफर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मार्च 2026 में ईपीएफओ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की ब्याज दर को बरकरार रखने का ऐलान किया था। लेकिन अब तक यह ब्याज लोगों के खातों में रिफ्लेक्ट नहीं हुआ है, जिससे नौकरीपेशा लोग असमंजस में हैं। आइए, जानते हैं कि आपका ब्याज कब तक आएगा, क्या देरी होने पर आपको कोई नुकसान होगा और आप इसे कैसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब क्रेडिट होगा 8.25% ब्याज का पैसा? ये है ताजा अपडेट

कब क्रेडिट होगा 8.25% ब्याज का पैसा? ये है ताजा अपडेट2 / 5

ईपीएफओ (EPFO) ने ब्याज क्रेडिट करने की कोई तय तारीख नहीं बताई है। श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार, केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की सिफारिश के बाद जैसे ही भारत सरकार इसे आधिकारिक रूप से अधिसूचित (Notify) करेगी, पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। पिछले साल 2025 में भी अधिकांश सब्सक्राइबर्स के खातों में जून और जुलाई के दौरान ब्याज का पैसा आया था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल भी जून या जुलाई 2026 में ब्याज की राशि खातों में दिखनी शुरू हो सकती है। LPG Gas Connection Rules: एक घर, एक गैस कनेक्शन का क्या है नया नियम? इन स्थितियों में नहीं सरेंडर करना होगा अपना Gas Cylinder

विज्ञापन

क्यों होती है ब्याज ट्रांसफर होने में देरी? ये है मुख्य वजह

क्यों होती है ब्याज ट्रांसफर होने में देरी? ये है मुख्य वजह3 / 5

वित्तीय वर्ष खत्म होते ही तुरंत पैसा न दिखने के पीछे एक पूरी प्रक्रिया होती है। जानकारों के मुताबिक, सरकार से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद करोड़ों ईपीएफ सदस्यों के रिकॉर्ड को अपडेट और रीकंसाइल (मिलान) किया जाता है, जिसमें कई हफ्ते लगते हैं। बैंकबाजार.कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी के अनुसार, भले ही पासबुक में एंट्री तुरंत न दिखे, लेकिन आपके बैलेंस पर ब्याज जुड़ता रहता है. ग्राहकों को अपनी पासबुक में "Int. Updated up to 31/03/2026" के अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।

क्या देरी से पैसा आने पर होगा कोई नुकसान? जानें नियम

क्या देरी से पैसा आने पर होगा कोई नुकसान? जानें नियम4 / 5

अगर प्रशासनिक कारणों से आपके खाते में ब्याज का पैसा देर से दिखता है, तो भी आपको एक रुपये का भी नुकसान नहीं होगा। ईपीएफ योजना 1952 के पैराग्राफ 60 के तहत, ब्याज की गणना हर महीने के रनिंग बैलेंस (Monthly Running Balance) पर की जाती है और इसे सालाना तौर पर कंपाउंड (चक्रवृद्धि) किया जाता है। इसलिए, एंट्री देर से होने पर भी आपको पूरा पैसा ही मिलेगा।

विज्ञापन

घर बैठे पीएफ बैलेंस और ब्याज चेक करने के 4 आसान तरीके

घर बैठे पीएफ बैलेंस और ब्याज चेक करने के 4 आसान तरीके5 / 5

आप उमंग (UMANG) ऐप या ईपीएफओ के सदस्य ई-सेवा पोर्टल (EPFO Member e-Sewa) पर जाकर अपनी डिजिटल पासबुक देख सकते हैं। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके अलावा 7738299899 पर UAN EPFOHO ENG लिखकर एसएमएस (SMS) भी भेज सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए आपका यूएएन (UAN) एक्टिव होना और पैन व बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन