LPG Gas Connection Rules: एक घर, एक गैस कनेक्शन का क्या है नया नियम? इन स्थितियों में नहीं सरेंडर करना होगा अपना Gas Cylinder

LPG Connection Rules 2026: पीएनजी आने के बाद क्या रद्द हो जाएगा एलपीजी सिलेंडर? जानें एक घर, एक गैस कनेक्शन नियम के अपवाद और 30 दिनों की समय-सीमा क्‍या है ।

LPG.jpg (36)
1 / 5

अगर आपके घर में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के साथ-साथ पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) का भी कनेक्शन है, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सरकार के एक घर, एक गैस कनेक्शन नियम ने उपभोक्ताओं के बीच काफी चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि लोगों को लगता है कि पीएनजी आते ही उनका इंडेन, भारत गैस या एचपी का एलपीजी कनेक्शन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस नियम में कुछ ऐसे बड़े अपवाद (Exceptions) भी शामिल हैं, जिनमें आपको अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. आइए, समझते हैं कि यह नियम क्या है और आप पर इसका क्या असर पड़ेगा।

विज्ञापन

क्या है एक घर, एक गैस कनेक्शन नियम? क्यों आया है यह आदेश?

क्या है एक घर, एक गैस कनेक्शन नियम? क्यों आया है यह आदेश?2 / 5

इस नियम के तहत जिन घरों में पहले से पीएनजी (PNG) कनेक्शन चालू है, उन्हें अपना एलपीजी (LPG) कनेक्शन सरेंडर करना होगा. सरकार का उद्देश्य गैस की कालाबाजारी को रोकना और उन क्षेत्रों में संसाधन पहुंचाना है जहां अभी तक गैस की कमी है। संशोधित गैस नियंत्रण आदेश (Amended Gas Control Order) के तहत एक ही घर में एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन रखना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इसके लिए तेल कंपनियां (OMCs) दोनों कनेक्शनों के डेटाबेस का मिलान कर रही हैं ताकि ऐसे ग्राहकों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन

इन दो स्थितियों में नहीं छीन सकता आपका एलपीजी कनेक्शन, मिली है बड़ी छूट

इन दो स्थितियों में नहीं छीन सकता आपका एलपीजी कनेक्शन, मिली है बड़ी छूट3 / 5

अगर आपके इलाके में पीएनजी नेटवर्क तो है, लेकिन आपके घर के ढांचे, सुरक्षा कारणों या इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर यह प्रमाणित (Certify) कर देता है कि आपके यहां पीएनजी देना तकनीकी रूप से संभव नहीं है, तो आप एलपीजी का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं को अपने अधिकृत व्यवसाय या कमर्शियल काम (Authorised Commercial Purposes) के लिए एलपीजी सिलेंडर की आवश्यकता होती है, उन्हें भी अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की अनिवार्यता से बाहर रखा गया है।

कब बंद हो जाएगी आपकी एलपीजी सप्लाई? बुकिंग पर भी लगेगी रोक

कब बंद हो जाएगी आपकी एलपीजी सप्लाई? बुकिंग पर भी लगेगी रोक4 / 5

अगर आपके क्षेत्र में पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह उपलब्ध है और आपको पीएनजी पर शिफ्ट होने का नोटिस दिया गया है, लेकिन आप तय समय में शिफ्ट नहीं होते हैं, तो आपकी एलपीजी सप्लाई बंद की जा सकती है। नियमों के मुताबिक, जिन घरों में पीएनजी पाइपलाइन पूरी तरह से एक्टिव (सक्रिय) हो चुकी है, उनके द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई बुकिंग करने या उसे दोबारा रीफिल कराने पर सिस्टम की तरफ से रोक (Block) लगाई जा रही है।

विज्ञापन

सरेंडर करने के लिए कितना मिलेगा समय? क्या है ट्रांसफर वाउचर का फायदा?

सरेंडर करने के लिए कितना मिलेगा समय? क्या है ट्रांसफर वाउचर का फायदा?5 / 5

अगर आपके पास दोनों कनेक्शन हैं, तो पीएनजी (PNG) चालू होने की तारीख से आपको 30 दिनों का समय दिया जाता है। इस दौरान आपको या तो एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा या फिर 'ट्रांसफर वाउचर' (Transfer Voucher) लेना होगा। ट्रांसफर वाउचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि भविष्य में अगर आप किसी ऐसे इलाके या शहर में शिफ्ट होते हैं जहां पीएनजी की सुविधा नहीं है, तो आप इसी वाउचर को दिखाकर अपना एलपीजी कनेक्शन वापस (Reclaim) प्राप्त कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन