Car Price Hike From 1 July: आज रात तक का है मौका! कल से महंगी हो रही हैं Kia, Tata और MG की कारें, देखें नई रेट लिस्ट
अगर आप नई कार घर लाने की सोच रहे हैं, तो आपके पास आज रात 12 बजे तक का ही समय है। कल यानी 1 जुलाई से किआ मोटर्स (Kia Motors), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और एमजी (MG) जैसी दिग्गज कंपनियां अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही हैं।

Car Price Hike : अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और अब तक ऐसा नहीं कर पाए हैं तो जान लें कि कल से आपको कुछ ब्रांड्स की कारों को खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। Kia, Tata और MG की कारों के दाम में इजाफा हो रहा है। यहां नई रेट लिस्ट देखें:
किआ (Kia) की सभी कारें होंगी महंगी
2 / 6किआ इंडिया ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि बढ़ती इनपुट लागत (कच्चे माल की कीमत) और ऑपरेशनल खर्चों के कारण वे अपने सभी 9 मॉडल्स के दाम 2% तक बढ़ा रहे हैं। इसका असर सॉनेट (Sonet), साइरॉस (Syros), सेल्टोस (Seltos), कैरेंस (Carens) और उनकी प्रीमियम EVs पर पड़ेगा। यह भी पढें :
टाटा मोटर्स भी बढ़ा रही है दाम
3 / 6देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भी पीछे नहीं है। कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के चलते टाटा भी अपनी कारों और कमर्शियल वाहनों की कीमतों में इजाफा कर रही है। नेक्सॉन, पंच और टियागो जैसी पॉपुलर कारों के लिए कल से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
MG Cars Price Hike: एमजी की गाड़ियों पर सबसे बड़ी मार, 3% तक महंगी हो सकती हैं कारें!
4 / 6ब्रिटिश मूल की कार कंपनी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor) ने इस बार सबसे बड़ी बढ़ोतरी का एलान किया है। कल से एस्टर, हेक्टर, ग्लॉस्टर और धूम मचा रही विंडसर ईवी (Windsor EV) व कॉमेट ईवी (Comet EV) के दाम 3 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं।
रईसों की सवारी भी हुई महंगी! BMW और मर्सिडीज खरीदने के लिए भी देने होंगे लाख रुपये ज्यादा।
5 / 6अगर आप कोई प्रीमियम या लग्जरी कार खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो वहां भी झटका लगा है। बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज जैसी लग्जरी कंपनियों ने भी अपनी पूरी रेंज की कीमतों में 1 से 2 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
क्या मारुति और हुंडई भी बढ़ाएंगे दाम?
6 / 6कार प्रेमियों के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और हुंडई (Hyundai) ने जून महीने की शुरुआत में ही अपनी कीमतें (₹12,000 से ₹30,000 तक) बढ़ा दी थीं, इसलिए 1 जुलाई से इनके दाम में अलग से कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। महिंद्रा ने भी फिलहाल कीमतों को स्थिर रखा है।