8th Pay Commision: 8वें वेतन आयोग पर अहम अपडेट, नोट कर लें ये 9 तारीखें
8th Pay Commission latest update: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे देशभर के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकती हैं. चर्चाओं का पहला दौर संपन्न होने के बाद अब बैठकों का दूसरा दौर होने वाला है शुरू, 4 शहरों के कर्मचारी-पेंशनर्स नोट कर लें ये 9 तारीखें

जानें कब-कब होगी आयोग की मीटिंग
2 / 5मई और जून महीने में 4-5 मई, 18-19 मई, 31 मई, 1-4 जून और 8 जून....ये 9 तारीखें देशभर के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकती हैं. आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण बैठकें होने वाली हैं. आपके नजदीकी शहर में कब होंगी ये मीटिंग्स, कैसे शामिल हो सकते हैं, सारी जानकारी यहां दे रहे हैं.
क्या-क्या होगा आयोग की मीटिंग में
3 / 58वें केंद्रीय वेतन आयोग की इन मीटिंग्स में आयोग कर्मचारी और पेंशनर्स संघों की मांगों पर विचार करेगा. कर्मचारी, पेंशनर्स संघों, प्रतिनिधिमंडल और अन्य हितधारकों से आयोग ने आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना मेमोरेंडम जमा करने और बैठक के लिए अनुरोध करने को कहा है
केंद्रीय वेतन आयोग के दौरे का शेडयूल तय
4 / 5पुणे में 4 और 5 मई को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की मीटिंग्स होने वाली हैं. आयोग 18-19 मई को हैदराबाद में मीटिंग्स लेगा. 1 से 4 जून तक श्रीनगर में 8वें वेतन आयोग की मीटिंग्स होगी. केंद्रीय वेतन आयोग 8 जून 2026 को लद्दाख का दौरा करेगा.
क्यों महत्वपूर्ण हैं आयोग की ये बैठकें?
5 / 5आयोग की ये बैठकें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के भविष्य के वेतन और पेंशन को निर्धारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. चर्चा के दौरान, विभिन्न कर्मचारी समूहों के प्रतिनिधि अपनी मांगें और सुझाव सामने रखते हैं. इनमें बेहतर वेतन संरचना, पेंशन सिस्टम में बदलाव और सेवा शर्तों में सुधार जैसी मांगें शामिल की जाती हैं. जैसे कि दिल्ली में 3 दिन तक चली मीटिंग में कर्मचारियों ने बेहतर वेतन और सुधारों पर जोर दिया.
.png)