8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! ₹10.82 लाख तक मिल सकता है बकाया एरियर; समझें फिटमेंट फैक्टर का पूरा गणित

8th Pay Commission Updates: 8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को ₹10.82 लाख तक का एरियर मिल सकता है। जानें फिटमेंट फैक्टर 2.1 से 2.86 का पूरा कैलकुलेशन।

8th Pay Commission news
1 / 6

Advertisment

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? जानें संभावित तारीखें

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? जानें संभावित तारीखें 2 / 6

वेतन आयोग की सिफारिशें कब से जमीन पर उतरेंगी, इसे लेकर विशेषज्ञों के बीच अलग-अलग अनुमान हैं। आयोग फिलहाल विभिन्न पक्षों (Stakeholders) से चर्चा कर रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आयोग मार्च 2027 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है। अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों को अप्रैल 2027 से बढ़ी हुई सैलरी मिलनी शुरू हो सकती है। हालांकि, पूरी प्रक्रिया पूरी होने में सितंबर 2027 तक का समय भी लग सकता है।

विज्ञापन

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor)? जिससे तय होती है सैलरी

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor)? जिससे तय होती है सैलरी 3 / 6

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और एरियर का निर्धारण पूरी तरह 'फिटमेंट फैक्टर' पर निर्भर करता है। फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक (Coefficient) है जिससे पुरानी बेसिक पे को गुणा करके नई बेसिक पे तय की जाती है। यह जितना अधिक होगा, सैलरी और एरियर उतना ही ज्यादा बढ़ेगा। नेशनल काउंसिल-जेसीएम ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की है, लेकिन वर्तमान आर्थिक स्थिति में विशेषज्ञ इसे व्यावहारिक नहीं मान रहे हैं।

ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन का अनुमान: ₹18,000 की बेसिक पे होगी ₹37,800

ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन का अनुमान: ₹18,000 की बेसिक पे होगी ₹37,8004 / 6

फेडरेशन के अनुसार, इस बार का फिटमेंट फैक्टर पिछले रिकॉर्ड से थोड़ा अलग और व्यावहारिक हो सकता है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के नेशनल प्रेसिडेंट मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, 2.1 का फिटमेंट फैक्टर ज्यादा रियलिस्टिक लगता है। अगर सरकार 2.1 का फिटमेंट फैक्टर मानती है, तो न्यूनतम ₹18,000 की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की बेसिक पे सीधे बढ़कर लगभग ₹37,800 हो जाएगी।

विज्ञापन

लेवल 1 से 5 के कर्मचारी: जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

लेवल 1 से 5 के कर्मचारी: जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?5 / 6

7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स स्ट्रक्चर के हिसाब से लेवल 1 से लेकर लेवल 5 तक में ये केंद्रीय कर्मचारी आते हैं। इसमें मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), चपरासी, ऑफिस अटेंडेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), सीनियर क्लर्क, तकनीशियन, स्टेनोग्राफर, हेड कांस्टेबल और स्टाफ नर्स जैसे एंट्री-लेवल और मिड-लेवल के कर्मचारी शामिल हैं।

फिटमेंट फैक्टर 2.0 से 2.57: कितना मिलेगा संभावित एरियर?

फिटमेंट फैक्टर 2.0 से 2.57: कितना मिलेगा संभावित एरियर? 6 / 6

यदि संशोधित वेतन प्रणाली लागू होने में 20 महीने का समय लगता है, तो अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर एरियर का गणित इस प्रकार होगा। 2.0 फिटमेंट फैक्टर: लेवल-1 कर्मचारी को ₹3.60 लाख और लेवल-5 कर्मचारी को ₹5.82 लाख तक का एरियर। 2.15 फिटमेंट फैक्टर: एरियर की राशि ₹4.14 लाख से ₹6.69 लाख के बीच हो सकती है। 2.28 फिटमेंट फैक्टर: कर्मचारियों को ₹4.60 लाख से ₹7.44 लाख तक मिल सकते हैं। 2.57 फिटमेंट फैक्टर: लेवल-1 को ₹5.65 लाख और लेवल-5 कर्मचारी को ₹9.13 लाख तक का बकाया मिलेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन