5Kg LPG Cylinder Price Cut: सस्ता हुआ 5 किलो वाला छोटू गैस सिलेंडर, चेक करें नई कीमत

LPG Cylinder Price Today: 1 जुलाई से 5 किलो वाले FTL एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹13 घट गए हैं। दिल्ली में अब यह ₹808.50 में मिलेगा। कमर्शियल सिलेंडर भी ₹183.50 सस्ता हुआ है। जानें पूरी डिटेल।

LPG Cylinder.jpg
1 / 6

5Kg Gas Cylinder Price:  महंगाई के मोर्चे पर आम जनता के लिए राहत की बड़ी खबर! 1 जुलाई की सुबह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आम आदमी को डबल सरप्राइज दिया है। जहां एक तरफ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹183.50 की भारी कटौती की गई है, वहीं दूसरी तरफ छोटे उपभोक्ताओं और प्रवासियों के पसंदीदा 5 किलो वाले 'छोटू' FTL गैस सिलेंडर को भी सस्ता कर दिया गया है। नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। अगर आप भी इस छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आइए जानते हैं कि आपके शहर में अब इसके लिए कितने रुपये चुकाने होंगे और इससे किसे सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है।  

विज्ञापन

1 जुलाई से मिली बड़ी राहत

1 जुलाई से मिली बड़ी राहत2 / 6

डबल खुशखबरी! ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जुलाई महीने की शुरुआत राहत के साथ की है। कमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ अब 5 किलो वाले FTL (Free Trade LPG) सिलेंडर के दाम भी घटा दिए गए हैं।

विज्ञापन

छोटू सिलेंडर पर कितने रुपये घटे?

छोटू सिलेंडर पर कितने रुपये घटे?3 / 6

एएनआई (ANI) की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमत में ₹13 की कमी की गई है। यह कटौती आज यानी 1 जुलाई से देशभर में प्रभावी हो गई है। 1 July Rules Changed: आज सुबह से बदल गए रसोई गैस, रेलवे और आधार समेत ये बड़े नियम, जानें क्‍या सस्‍ता हुआ, क्‍या हुआ महंगा

देश की राजधानी दिल्ली में अब क्या है नई कीमत?

देश की राजधानी दिल्ली में अब क्या है नई कीमत?4 / 6

इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5 किलोग्राम FTL एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब ₹808.50 हो गई है। दिल्ली वाले आज से इसी रेट पर सिलेंडर रीफिल करा सकेंगे।

विज्ञापन

किन उपभोक्ताओं को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

किन उपभोक्ताओं को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?5 / 6

5 किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से स्टूडेंट्स, अकेले रहने वाले कामकाजी लोग (प्रवासी), छोटे परिवार और छोटी दुकानों वाले करते हैं। ₹13 की बचत से इनके मासिक बजट को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ बंपर सस्ता

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ बंपर सस्ता6 / 6

सिर्फ छोटकू ही नहीं, बल्कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹183.50 की बड़ी कटौती की गई है, जिससे रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन