
1 / 7
Budh Rahu Yuti 2026 Rashifal: ज्योतिष जगत में 3 फरवरी 2026 की तारीख बेहद खास बन चुकी है. इस दिन बुध और राहु की युति कुंभ राशि में बन चुकी है. कुंभ राशि इनोवेशन यानी नवाचार, विज्ञान और भविष्य की दृष्टि का प्रतीक है. ऐसे में इस राशि में बुध के गोचर से बनी यह युति केवल ग्रहों का मिलन नहीं, बल्कि सोच और फैसलों में बड़े बदलाव का संकेत देता है. यह युति अचानक अवसर, नई दिशा और चौंकाने वाले परिणाम दे सकती है.

2 / 7
क्यों खास है बुध-राहु युति? - ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध बुद्धि, तर्क और संवाद के कारक हैं. राहु अप्रत्याशित घटनाओं और बड़ी महत्वाकांक्षाओं का ग्रह माने जाते हैं. जब ये दोनों कुंभ में साथ आते हैं, तो दिमाग तेज चलता है. पुराने सवालों के नए जवाब मिल सकते हैं. टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, रिसर्च और डिजिटल काम से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास माना जा रहा है. आइए जानते हैं, किन 5 राशियों के लिए यह युति उनकी जीवन को अचानक बदल सकती है?

3 / 7
मेष राशि (Aries) - मेष राशि के लिए यह युति लाभ भाव में असर डालेगी. नए लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा. सोशल मीडिया, टीम वर्क और ग्रुप प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है. अचानक कोई आइडिया या संपर्क आगे बढ़ने का मौका दे सकता है. नौकरी और कारोबार दोनों में नई संभावनाएं बनती दिख रही हैं. इसके अलावा इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और लोग आपके फैसलों पर भरोसा करते दिखेंगे.

4 / 7
मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि पर बुध का असर पहले से मजबूत रहता है. यह युति भाग्य भाव को सक्रिय करेगी. उच्च शिक्षा, नई स्किल और विदेशी संपर्क के योग बन रहे हैं. किसी कोर्स या ट्रेनिंग से भविष्य की राह आसान हो सकती है. सोच में विस्तार आएगा और फैसले ज्यादा साफ होंगे. इस समय किया गया कोई भी बौद्धिक निवेश या सीख भविष्य में स्थायी लाभ दिला सकता है.

5 / 7
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि के लिए यह समय अकेले नहीं, बल्कि मिलकर आगे बढ़ने का है. बिजनेस पार्टनर या क्लाइंट से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. रिश्तों में भी बदलाव दिखेगा. नए लोग जीवन में नई सोच ला सकते हैं. समझदारी से किया गया समझौता आगे फायदा दे सकता है. अहंकार से बचकर संवाद करेंगे तो रिश्तों और साझेदारी में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा.

6 / 7
तुला राशि (Libra) - तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर रचनात्मकता को बढ़ाएगा. कला, लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है. निवेश के नए विकल्प सामने आ सकते हैं, खासकर टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्र में. जोखिम समझदारी से लेना जरूरी रहेगा. रचनात्मक काम के साथ-साथ समय प्रबंधन पर ध्यान देना सफलता को और मजबूत करेगा.

7 / 7
कुंभ राशि (Aquarius) - कुंभ राशि वालों के लिए यह युति सबसे प्रभावी मानी जा रही है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. अपनी पहचान और काम करने का तरीका बदलने की इच्छा जगेगी. लोग आपकी सोच को गंभीरता से सुनेंगे. यह समय खुद पर काम करने और नए लक्ष्य तय करने का संकेत देता है. पुराने विचारों को छोड़कर नई रणनीति अपनाने से आपको अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.