चलती कार में गलती से लगा दिया रिवर्स गियर? जानिए अगले ही पल क्या होगा, जवाब चौंका देगा
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर चलती कार में गलती से रिवर्स गियर लग जाए तो क्या होगा? क्या इंजन खराब होगा या गियरबॉक्स टूटेगा? चलिए जानते हैं इसका जवाब और एक्सपर्ट्स टिप.

सड़क पर गाड़ी चलाते समय कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि अगर तेज रफ्तार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा. क्या इंजन खराब हो जाएगा, गियरबॉक्स टूट जाएगा या कार पलट सकती है? सुनने में ये बेहत खतरनाक स्थिति लगती है, लेकिन मॉर्डन कारों में ऐसी टेक्निक मौजूद है जो इस तरह की गलती से बचाने का काम करती है.
मैनुअल कार में रिवर्स गियर क्यों नहीं लगता?
2 / 7अगर आपकी कार मैनुअल ट्रांसमिशन वाली है और वह आगे की तरफ चल रही है, जो तेज स्पीड पर रिवर्स गियर लगाना लगभग असंभव होता है. गियरबॉक्स में मौजूद सिंक्रोनाइजर और लॉकिंग मैकेनिज्म रिवर्स गियर को तभी जुड़ने देते हैं जब वाहन की रफ्तार लगभग जीरो हो.
जबरदस्ती रिवर्स डालने की कोशिश करें तो?
3 / 7अगर कोई ड्राइवर गाड़ी चलते समय जबरन रिवर्स गियर लगाने की कोशिश करता है तो आमतौर पर गियर लीवर अपनी जगह पर नहीं जाता. इस दौरान गियरबॉक्स से घिसने जैसी तेज आवाज आ सकती है, लेकिन सिस्टम गियर लगने से रोकने की कोशिश करता है. ये भी पढ़ें- लॉन्च से पहले ही नई Brezza ने मचा दिया धमाल! भारत NCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
ऑटोमैटिक कार में क्या होता है?
4 / 7ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों में सुरक्षा का स्तर और भी बेहतर होता है. इसमें ट्रांसमिशन कंट्रोल यूनिट और इलेक्टॉनिक कंट्रोल सिस्टम लगातार गाड़ी की स्पीड पर नजर रखते हैं. अगर कार आगे बढ़ रही हो और ड्राइवर रिवर्स मोड चुन ले, तो सिस्टम रिवर्स गियर को एक्टिव नहीं होे देता. कई मॉडलों में डैशबोर्ड पर अलर्ट भी दिखाई देता है और गाड़ी न्यूट्रल मोड में बनी रहती है.
पुरानी कारों में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
5 / 7पुरानी कारों में मॉर्डन सेफ्टी सिस्टम नहीं होते. अगर किसी ऐसी कार का गिरयबॉक्स पहले से खराब हो और किसी तरह रिवर्स गियर लग जाए, तो गाड़ी के कई जरूरी पार्ट्स को नुकसान होता है. ये भी पढ़ें- लाल, हरा या नीला…कौन सा कूलेंट कार के लिए सही? एक गलती से खराब हो सकता है इंजन
किन पार्ट्स पर पड़ सकता है असर?
6 / 7अगर चलती गाड़ी में किसी कारण से रिवर्स गियर लग जाए तो गिरयबॉक्स, क्लच, ड्राइवशाफ्ट और ट्रांसमिशन से जुड़े दूसरे पार्ट्स पर असर पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में रिपेयर का खर्च भी काफी ज्यादा हो सकता है.
एक्सपर्ट्स की क्या है सलाह?
7 / 7एक्सपर्ट्स का मानना और उसकी सलाह है कि रिवर्स गियर का इस्तेमाल हमेशा गाड़ी को पूरी तरह रोकने के बाद ही करें. पार्किंग के दौरान भी गियर बदलते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.



















