बैटरी खत्म होने के बाद भी दौड़ेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! फीचर देख लोग बोले- ये तो नई लूना है
अब इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी खत्म होने का डर खत्म हो सकता है. VinFast का खास AMIO स्कूटर बैटरी डाउन होने के बाद चलाया जा सकता है. जानते हैं कैसे.

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, लेकिन कई लोग अब भी रेंज खत्म होने की चिंता से परेशान रहते हैं. इसी बीच VinFast का एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चर्चा में है, जो बैटरी खत्म होने के बाद भी चल सकता है.
VinFast AMIO में मिलती है 65KM तक की रेंज
2 / 6VinFast AMIO एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर है. कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 65 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है.
स्कूटर में दिए गए हैं पैडल
3 / 6इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे खास बात इसमें मिलने वाले पैडल हैं. बैटरी के साथ इसमें पैडल मैकेनिज्म भी दिया गया है. पुराने समय की लूना की तरह जरूरत पड़ने पर इसे पैडल से भी चलाया जा सकता है.
बैटरी खत्म होने पर भी नहीं रुकेगा सफर
4 / 6अगर रास्ते में स्कूटर की बैटरी पूरी तरह खत्म हो जाए, तब भी इसे पैडल की मदद से चलाया जा सकता है. यही फीचर इसे बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग बनाता है और रेंज की चिंता को काफी हद तक कम करता है.
कीमत और फीचर्स भी हैं खास
5 / 6VinFast AMIO की कीमत वियतनाम में करीब 13,900,000 वियतनामी डॉन्ग है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 51 हजार रुपये के आसपास बैठती है. इसमें LED डिस्प्ले, मैकेनिकल लॉक और 12 लीटर का स्टोरेज ट्रंक भी मिलता है. ये भी पढ़ें-
क्या भारत में लॉन्च होगा ये स्कूटर?
6 / 6फिलहाल यह इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल वियतनाम के बाजार में उपलब्ध है. हालांकि VinFast भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, लेकिन कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि AMIO मॉडल भारतीय बाजार में आएगा या नहीं. (इमेज सोर्स)



















