भारत में इन 5 रंगों की होती है नंबर प्लेट? नहीं जानते होंगे इनकी खासियत और वजह
सड़कों पर दिखने वाली हर नंबर प्लेट सिर्फ एक पहचान नहीं होती, बल्कि उसके रंग में छुपा होता है बड़ा राज! जानिए किस रंग की प्लेट किस गाड़ी पर लगती है और क्यों सच जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

सफेद नंबर प्लेट का मतलब
2 / 6सफेद रंग की नंबर प्लेट आमतौर पर निजी इस्तेमाल वाले वाहनों पर लगाई जाती है. यानी आपकी पर्सनल कार या बाइक, जो घर या व्यक्तिगत काम के लिए उपयोग होती है, उस पर यही प्लेट होती है. ऐसे वाहनों का कमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
लाल नंबर प्लेट किसके लिए होती है
3 / 6लाल रंग की नंबर प्लेट बेहद खास होती है और यह केवल देश के राष्ट्रपति और राज्यपाल की गाड़ियों पर लगाई जाती है. इन प्लेट्स पर नंबर की जगह अशोक चिह्न बना होता है, जो इन्हें बाकी वाहनों से अलग पहचान देता है.
पीली नंबर प्लेट का इस्तेमाल कहां होता है
4 / 6पीले रंग की नंबर प्लेट उन वाहनों के लिए होती है जिनका उपयोग कमाई के लिए किया जाता है. इसमें बस, टैक्सी, ऑटो, कैब और ट्रक जैसे वाहन शामिल हैं. ऐसे वाहनों को चलाने के लिए ड्राइवर के पास कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी होता है.
नीली नंबर प्लेट का क्या मतलब है
5 / 6नीले रंग की नंबर प्लेट उन गाड़ियों पर लगाई जाती है जिनका इस्तेमाल विदेशी राजनयिक या दूतावास से जुड़े लोग करते हैं. इन वाहनों में आमतौर पर विदेश से जुड़े अधिकारी यात्रा करते हैं, इसलिए इनकी पहचान अलग रखी जाती है.
हरी नंबर प्लेट किन गाड़ियों को मिलती है
6 / 6हरे रंग की नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए होती है, जो हाल के वर्षों में शुरू की गई है. इसमें ई-रिक्शा और अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल हैं. यह प्लेट प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों पर इस्तेमाल की जा सकती है.
.png)