Tata की कारों पर जून में बंपर छूट! जानिए किस गाड़ी पर मिल रहा कितना डिस्काउंट
अगर आप जून 2026 में नई Tata कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है. कंपनी ने इस महीने अपनी कई लोकप्रिय कारों पर आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स की घोषणा की है. खरीदारी से पहले जान लीजिए किस कार पर कितना फायदा मिल रहा है.

अगर आप नई Tata कार खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो जून 2026 आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. कंपनी Nexon, Curvv, Harrier, Safari, Altroz, Tiago और Tigor जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर ₹55,000 तक के बेनिफिट्स दे रही है. कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज ऑफर के साथ ग्राहक अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं.
ऑफर में क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं?
2 / 7Tata Motors की ओर से दिए जा रहे इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं. हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कॉर्पोरेट डिस्काउंट को अन्य ग्राहक ऑफर्स के साथ जोड़कर नहीं लिया जा सकता.
Nexon और Curvv पर सबसे ज्यादा फायदा
3 / 7इस महीने सबसे बड़ा लाभ Tata Nexon और Tata Curvv पर मिल रहा है. इन दोनों मॉडलों पर ग्राहकों को कुल मिलाकर 55,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, जिससे इनकी खरीदारी और भी किफायती बन सकती है. Tata Nexon के पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर अतिरिक्त 25,000 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है. दूसरी तरफ Tata Curvv पर ग्राहकों को 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत और आकर्षक हो जाती है. ये भी पढ़ें- Toyota ने लॉन्च की नई Innova Crysta! कीमत सुनकर चौंक जाएंगे, फीचर्स जीत लेंगे दिल
Harrier और Safari पर भी शानदार ऑफर
4 / 7Tata Harrier और Safari खरीदने वाले ग्राहकों को भी अच्छा फायदा मिल रहा है. कंपनी इन दोनों एसयूवी पर 45,000 रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है, जिससे ग्राहकों को काफी बचत का मौका मिल सकता है. ये भी पढे़ं- कार की बैटरी कितने साल चलती है, इसके खराब होने के क्या संकेत हैं?
Altroz, Tiago और Tigor पर कितनी छूट?
5 / 7कंपनी की प्रीमियम हैचबैक Altroz पर 40,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. वहीं Tiago पर 35,000 रुपये तक और Tigor पर 30,000 रुपये तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं.
Harrier-Safari खरीदारों को मिलेगा अतिरिक्त फायदा
6 / 7Harrier और Safari के डीजल मॉडल्स पर कंपनी एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट्स भी दे रही है. ऐसे ग्राहक जो अपनी पुरानी गाड़ी एक्सचेंज या स्क्रैप कराना चाहते हैं, उन्हें अतिरिक्त बचत का लाभ मिल सकता है.
खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात
7 / 7ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ऑफर्स मुख्य रूप से 2026 मॉडल ईयर की गाड़ियों पर लागू हैं. वहीं नई Tata Tiago फेसलिफ्ट और Tata Punch को इस ऑफर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में यदि आप जून के दौरान नई Tata कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह ऑफर अच्छी-खासी बचत कराने का मौका साबित हो सकता है.