गर्मियों में क्यों फट जाते हैं कार और बाइक के टायर? ड्राइवर जरूर जान लें ये बातें

गर्मियों में सड़क की गर्मी और गलत टायर प्रेशर आपकी कार के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. थोड़ी सी लापरवाही चलते-चलते टायर ब्लास्ट की वजह बन सकती है. जानिए किन गलतियों से बचना जरूरी है.

car tyre (1)
1 / 8

 

तेज गर्मी के दिनों में कार और बाइक के टायरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है. सड़क का तापमान बढ़ने से टायर के अंदर की हवा गर्म होकर फैलने लगती है, जिससे प्रेशर बढ़ जाता है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो टायर ब्लास्ट जैसी खतरनाक स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन

ज्यादा गर्म सड़कें बनती हैं बड़ी वजह

ज्यादा गर्म सड़कें बनती हैं बड़ी वजह2 / 8

गर्मियों में सड़कें काफी ज्यादा तपने लगती हैं. ऐसे में टायर लगातार गर्म सतह के संपर्क में रहता है और उसके अंदर का एयर प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है. अगर टायर पहले से कमजोर हो या जरूरत से ज्यादा हवा भरी हो, तो उसके फटने की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन

हाई स्पीड ड्राइविंग भी बढ़ाती है खतरा

हाई स्पीड ड्राइविंग भी बढ़ाती है खतरा3 / 8

लंबे समय तक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से टायर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. लगातार हाई स्पीड पर ड्राइव करने से टायर जल्दी गर्म होता है और गर्मी के मौसम में यह स्थिति और ज्यादा जोखिम भरी बन सकती है.

ओवरलोडिंग से भी फट सकता है टायर

ओवरलोडिंग से भी फट सकता है टायर4 / 8

कार में जरूरत से ज्यादा सामान या ज्यादा लोगों का वजन होने पर टायर पर दबाव बढ़ जाता है. गर्मियों में यही अतिरिक्त दबाव टायर ब्लास्ट की वजह बन सकता है. इसलिए वाहन में तय सीमा से ज्यादा वजन रखने से बचना चाहिए. ये भी पढ़ें- बाइक से चाहिए अच्छा माइलेज, तो तुरंत कीजिए ये 5 जरूरी काम; एक हफ्ते में दिख जाएगा असर

विज्ञापन

गलत टायर प्रेशर पड़ सकता है भारी

गलत टायर प्रेशर पड़ सकता है भारी5 / 8

कई लोग टायर में ज्यादा हवा भरवा लेते हैं, जबकि कुछ कम हवा में ही गाड़ी चलाते रहते हैं. दोनों ही स्थितियां खतरनाक मानी जाती हैं. ज्यादा हवा होने पर गर्मी में प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है, जबकि कम हवा होने पर टायर ज्यादा गर्म होने लगता है. हमेशा कंपनी द्वारा बताए गए सही PSI लेवल पर ही हवा रखनी चाहिए.

 पुराने और घिसे टायर तुरंत बदलें

 पुराने और घिसे टायर तुरंत बदलें6 / 8

अगर टायर का ट्रेड घिस चुका है या उसमें कट और क्रैक दिख रहे हैं, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए. पुराने टायर गर्मियों में ज्यादा जल्दी खराब होते हैं और फटने का खतरा भी बढ़ जाता है. ये भी पढ़ें- पेट्रोल हुआ महंगा! 1 रुपये में 4Km चलेंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत सिर्फ 50 हजार से शुरू

विज्ञापन

लंबी यात्रा में बीच-बीच में ब्रेक लें और नियम जांच करें

लंबी यात्रा में बीच-बीच में ब्रेक लें और नियम जांच करें7 / 8

गर्मी में लगातार कई घंटों तक ड्राइविंग करने से टायर बहुत ज्यादा गर्म हो सकते हैं. लंबी दूरी तय करते समय कुछ देर रुकना जरूरी माना जाता है, ताकि टायर का तापमान सामान्य हो सके. साथ ही हर कुछ दिनों में टायर प्रेशर, ट्रेड और डैमेज की जांच करते रहना चाहिए. साथ ही व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग सही होना भी जरूरी है. खराब अलाइनमेंट के कारण टायर असमान तरीके से घिसते हैं और जल्दी खराब हो सकते हैं.

अच्छी क्वालिटी के टायर चुनें

अच्छी क्वालिटी के टायर चुनें8 / 8

सुरक्षा के लिहाज से भरोसेमंद और अच्छी क्वालिटी के टायर इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. बहुत पुराने या सस्ते टायर गर्मियों में जल्दी जवाब दे सकते हैं, इसलिए समय-समय पर टायर बदलवाना जरूरी है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन