Renault की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट! इस कार पर मिल रहा 1.37 लाख रुपये तक का फायदा, जानें बाकी ऑफर्स

अगर आप Renault की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जून 2026 आपके लिए बड़ी बचत का मौका लेकर आया है. Renault गाड़ियों पर अधिकतम 1.37 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. जानिए किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है और कैसे उठा सकते हैं इन ऑफर्स का फायदा.

Kiger
1 / 7

 

अगर आप जून 2026 में नई Renault कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. कंपनी इस महीने अपनी कई लोकप्रिय कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवॉर्ड, कॉर्पोरेट ऑफर्स और फाइनेंस स्कीम्स दे रही है. खास बात यह है कि 1 जून से 15 जून के बीच बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को Discovery Days कैंपेन के तहत अतिरिक्त लाभ भी मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Renault Kiger पर मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट

Renault Kiger पर मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट2 / 7

Renault Kiger इस समय सबसे ज्यादा फायदे वाली कार बनकर सामने आई है. कंपनी इसके कुछ वेरिएंट्स पर कुल 1.37 लाख रुपये तक के बेनेफिट दे रही है. Authentic और Evolution वेरिएंट्स पर क्रमशः 44,000 रुपये और 49,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं, जिनमें एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, मुफ्त AMC और अन्य योजनाएं शामिल हैं.

विज्ञापन

Kiger के टॉप वेरिएंट्स पर 1.37 लाख रुपये तक की बचत

Kiger के टॉप वेरिएंट्स पर 1.37 लाख रुपये तक की बचत3 / 7

Kiger के Energy, Techno और Emotion MT/AMT वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 98,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. वहीं Turbo Emotion MT और CVT वेरिएंट्स पर कुल 1.37 लाख रुपये तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं. इनमें 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड, स्क्रैपेज बेनिफिट, कॉर्पोरेट इंसेंटिव, ग्रामीण योजनाएं और मुफ्त AMC पैकेज शामिल हैं. Discovery Days कैंपेन के तहत 30,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. ये भी पढ़ें- मैनुअल या ऑटोमैटिक, कार खरीदने से पहले जान लें कौन-सी है आपके लिए बेस्ट

Renault Kwid पर 80,000 रुपये तक का फायदा

Renault Kwid पर 80,000 रुपये तक का फायदा4 / 7

Renault की एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid पर भी शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं. Evolution, Techno और Climber वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 80,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं. इन ऑफर्स में अतिरिक्त Discovery Days डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और 3 साल या 30,000 किलोमीटर तक का मुफ्त AMC पैकेज शामिल है.

विज्ञापन

Triber खरीदने वालों के लिए भी खास ऑफर

Triber खरीदने वालों के लिए भी खास ऑफर5 / 7

बड़ी फैमिली के लिए किफायती 7-सीटर कार तलाश रहे ग्राहकों को Renault Triber पर भी अच्छा फायदा मिल सकता है. कंपनी इसके चुनिंदा Evolution, Techno और Emotion वेरिएंट्स पर 95,000 रुपये तक के लाभ दे रही है. यह ऑफर Phase 2 और MY26 मॉडल्स पर उपलब्ध है, जिससे Triber जून 2026 में सबसे आकर्षक 7-सीटर विकल्पों में शामिल हो गई है. ये भी पढ़ें- बाइक रिजर्व पर आने के बाद कितने KM चल सकती है, इंजन पर कितना पड़ता है असर?

नई Duster पर भी मिलेगा खास बेनेफिट

नई Duster पर भी मिलेगा खास बेनेफिट6 / 7

Renault की नेक्स्ट जेनरेशन Duster खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने विशेष ऑफर्स की घोषणा की है. जिन ग्राहकों ने R-Pass बुकिंग करवाई है, उन्हें 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनेफिट मिलेगा. इसके साथ मुफ्त AMC पैकेज भी दिया जाएगा, जिससे कुल लाभ लगभग 51,000 रुपये तक पहुंच जाता है.

विज्ञापन

कॉर्पोरेट और ग्रामीण ग्राहकों के लिए अतिरिक्त फायदे

कॉर्पोरेट और ग्रामीण ग्राहकों के लिए अतिरिक्त फायदे7 / 7

मॉडल-विशिष्ट ऑफर्स के अलावा Renault कॉर्पोरेट ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है. इसके साथ ग्रामीण ग्राहकों के लिए विशेष लाभ, लॉयल्टी रिवॉर्ड और आकर्षक फाइनेंस स्कीम्स भी उपलब्ध हैं. ऐसे में जून 2026 Renault की नई कार खरीदने के लिए सबसे फायदेमंद महीनों में से एक साबित हो सकता है. (images Credit-Renault)  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन