500KM+ रेंज वाली 7-सीटर EVs की एंट्री! Maruti से Tata तक लाने वाली हैं फैमिली के लिए धांसू इलेक्ट्रिक कारें

भारतीय बाजार में जल्द कई धांसू 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली हैं. Maruti, Tata, MG और VinFast लंबी रेंज, प्रीमियम फीचर्स और फैमिली कम्फर्ट के साथ EV मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं.

EV Cars.jpg
1 / 5

 

भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. मारुति YMC, VinFast Limo Green, MG 520 और Tata Safari EV जैसी इलेक्ट्रिक कारें 2026-2027 तक भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती हैं. इनमें एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी, मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम केबिन मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Maruti YMC होगी फैमिली के लिए खास MPV

Maruti YMC होगी फैमिली के लिए खास MPV2 / 5

मारुति सुजुकी अपनी पहली डेडिकेटेड 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV YMC लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह eVitara प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और लगभग 4.5 मीटर लंबी हो सकती है. इसमें फ्लैट फ्लोर और बड़ा 7-सीटर लेआउट मिलेगा. इस इलेक्ट्रिक MPV में 49 kWh और 61.1 kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है. कंपनी इसमें करीब 500 से 550 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

विज्ञापन

VinFast Limo Green होगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV

VinFast Limo Green होगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV3 / 5

वियतनाम की कंपनी VinFast अपनी Limo Green इलेक्ट्रिक MPV को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह 4740mm लंबी होगी और इसमें लंबा व्हीलबेस दिया जाएगा, जिससे केबिन ज्यादा स्पेशियस होगा. इस कार में 60.13 kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है, जो करीब 450 से 500KM तक की रेंज ऑफर करेगा. इसमें 198-201bhp पावर और 280Nm टॉर्क मिलने की उम्मीद है. साथ ही 10.1 इंच टचस्क्रीन, मल्टी-जोन AC और लेवल-2 ADAS फीचर्स भी मिलेंगे.

MG 520 बनेगी फ्लैगशिप 7-सीटर SUV

MG 520 बनेगी फ्लैगशिप 7-सीटर SUV4 / 5

JSW MG मोटर अपनी नई MG 520 SUV को 2026 के अंत तक लॉन्च कर सकती है. यह Wuling Starlight 560 पर आधारित होगी और करीब 4.75 मीटर लंबी होगी. कंपनी इसे EV और PHEV दोनों ऑप्शन्स में ला सकती है. EV वेरिएंट में 56-60 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो लगभग 500KM की रेंज देगा. इसमें एडवांस्ड ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, हाई-टेक फीचर्स और बड़ा केबिन मिलेगा. यह Tata Safari EV और Mahindra XUV700 EV को टक्कर दे सकती है.

विज्ञापन

Tata Safari EV का भी इंतजार

Tata Safari EV का भी इंतजार5 / 5

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय Safari SUV का इलेक्ट्रिक अवतार भी लाने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकती है और इसे Gen 2 Acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इस इलेक्ट्रिक SUV में 65-75 kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है. कंपनी इसमें 500 से 600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. साथ ही RWD और AWD ऑप्शन, लेवल 2+ ADAS और 540 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन