प्रीमियम vs नॉर्मल पेट्रोल: दोनों में क्या अंतर होता है, कार-बाइक के लिए कौन है बेस्ट?

पेट्रोल भरवाते समय क्या आप भी कंफ्यूज हो जाते हैं कि प्रीमियम लें या नॉर्मल? कीमत ज्यादा होने के बावजूद क्या प्रीमियम पेट्रोल सच में बेहतर है या सिर्फ एक मार्केटिंग ट्रिक? बढ़ती कीमतों के बीच जानिए कौन सा फ्यूल आपकी गाड़ी के लिए सही है, वरना बेवजह खर्च बढ़ सकता है.

petrol
1 / 9
premium ya normal kaun sa petrol best hai

Advertisment

बढ़ती कीमतों का असर

बढ़ती कीमतों का असर2 / 9

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है. पहले जहां एलपीजी की दिक्कत थी, अब प्रीमियम पेट्रोल की कीमत भी बढ़ गई है, जिससे रोजमर्रा के खर्च पर असर पड़ रहा है.

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बढ़े दाम

दिल्ली-एनसीआर में बढ़े दाम3 / 9

दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में प्रीमियम पेट्रोल, जिसे पावर पेट्रोल भी कहा जाता है, उसकी कीमत में 2 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. इसका सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है.

लोगों में कन्फ्यूजन क्यों?

लोगों में कन्फ्यूजन क्यों?4 / 9

काफी लोग आज भी यह समझ नहीं पाते कि प्रीमियम और नॉर्मल पेट्रोल में असली फर्क क्या है. इसी वजह से कई बार लोग बिना जरूरत के महंगा पेट्रोल डलवा लेते हैं.

विज्ञापन

किन गाड़ियों में लगता है प्रीमियम पेट्रोल

किन गाड़ियों में लगता है प्रीमियम पेट्रोल5 / 9

प्रीमियम पेट्रोल आमतौर पर महंगी, लग्जरी या हाई परफॉर्मेंस वाली गाड़ियों में इस्तेमाल होता है. खासकर हाई कंप्रेशन इंजन वाली कार और बाइक के लिए यह ज्यादा बेहतर माना जाता है.

प्रीमियम पेट्रोल की खासियत

 प्रीमियम पेट्रोल की खासियत6 / 9

प्रीमियम पेट्रोल में ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है, जिससे इंजन स्मूद चलता है. इसमें नॉकिंग कम होती है और इंजन ज्यादा साफ रहता है, इसलिए यह बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करता है.

विज्ञापन

नॉर्मल पेट्रोल की उपयोगिता

नॉर्मल पेट्रोल की उपयोगिता7 / 9

नॉर्मल पेट्रोल में ऑक्टेन कम होता है, लेकिन यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह सही है. ज्यादातर कार, बाइक और स्कूटर इसी पर आसानी से चलते हैं और यह सस्ता भी होता है.

ऑक्टेन नंबर क्या होता है?

ऑक्टेन नंबर क्या होता है?8 / 9

ऑक्टेन नंबर फ्यूल की एंटी-नॉकिंग क्षमता को बताता है. यानी यह तय करता है कि पेट्रोल इंजन में समय से पहले जलने से कितना बचाता है. जल्दी जलने पर इंजन में नॉकिंग यानी आवाज और झटके महसूस होते हैं.

विज्ञापन

क्यों महंगा होता है प्रीमियम पेट्रोल

क्यों महंगा होता है प्रीमियम पेट्रोल9 / 9

हाई ऑक्टेन होने की वजह से प्रीमियम पेट्रोल में नॉकिंग की समस्या कम होती है और इंजन स्मूद चलता है. यही वजह है कि इसे ज्यादा ताकतवर और लग्जरी गाड़ियों के लिए बेहतर माना जाता है और इसकी कीमत भी ज्यादा होती है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन