अब नहीं खरीद पाएंगे, बंद हुई मारुति की ये सस्ती कार, सिर्फ 5.35 लाख थी कीमत
मारुति सुजुकी की पॉपुलर और किफायती कारको लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है और डीलर्स ने बुकिंग लेना भी रोक दिया है. अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह खबर आपको चौंका सकती है. जानते हैं कौनसी है वो गाड़ी?

Ignis हुई डिस्कंटिन्यू
2 / 6रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति सुजुकी ने अपनी Ignis हैचबैक का प्रोडक्शन बंद कर दिया है. डीलर्स ने इसकी बुकिंग लेना भी बंद कर दिया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह मॉडल अब बाजार में नहीं मिलेगा.
कंपनी की तरफ से अभी नहीं आई पुष्टि
3 / 6हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फैसले की पुष्टि नहीं की है. दिलचस्प बात यह है कि Ignis अभी भी Nexa की वेबसाइट पर लिस्टेड दिखाई दे रही है, जिससे ग्राहकों में थोड़ी कन्फ्यूजन बनी हुई है.
कीमत और पोजिशनिंग
4 / 6Ignis को बजट सेगमेंट में एक प्रीमियम टच के साथ पेश किया गया था. इसकी कीमत करीब 5.35 लाख रुपये से शुरू होकर 7.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती थी, जिससे यह एक किफायती विकल्प मानी जाती थी.
लॉन्च और फेसलिफ्ट की कहानी
5 / 6इस कार को पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था और 2020 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन आया था. फेसलिफ्ट के बाद इसके डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिले, जिससे इसका लुक और भी आकर्षक हो गया.
फीचर्स जो थे खास
6 / 6Ignis अपने फीचर्स के लिए भी जानी जाती थी. इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, 6-स्पीकर ऑडियो, क्लाइमेट कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए गए थे, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाते थे.
.png)