चिलचिलाती धूप में भी इन तरीकों से कूल रहेगी आपकी कार! आसान बनेगा सफर

गर्मी में क्या आपकी कार भी हो जाती तंदूर सी गर्म? तो इन कुछ आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप अपनी गाड़ी को ठंडा रख सकते हैं. जानिए वो 6 जरूरी टिप्स, जो आपके सफर को बना देंगे आरामदायक.

Car summer care
1 / 7
car cooling tips for summer

Advertisment

एसी का सही काम करना जरूरी

एसी का सही काम करना जरूरी2 / 7

गर्मियों में कार का एसी सबसे जरूरी फीचर बन जाता है. अगर एसी ठीक से काम करता है, तो सफर आरामदायक रहता है, लेकिन इसमें जरा सी खराबी भी परेशानी बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

टायर का तापमान कंट्रोल रखें

टायर का तापमान कंट्रोल रखें3 / 7

गर्मी में टायर सड़क की गर्मी सीधे झेलते हैं, जिससे उनका तापमान बढ़ जाता है. ऐसे में टायर में नाइट्रोजन भरवाने से उनका तापमान संतुलित रखने में मदद मिलती है.

धूप में कार पार्क करने से बचें

धूप में कार पार्क करने से बचें4 / 7

सीधी धूप में खड़ी कार बहुत जल्दी गर्म हो जाती है. इससे न सिर्फ केबिन का तापमान बढ़ता है, बल्कि कार के पेंट पर भी असर पड़ता है. कोशिश करें कि गाड़ी हमेशा छांव में ही पार्क करें.

विज्ञापन

कार एसी की समय पर सर्विस कराएं

कार एसी की समय पर सर्विस कराएं5 / 7

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार जल्दी ठंडी हो, तो एसी की नियमित सर्विस करवाना जरूरी है. इससे कूलिंग बेहतर होती है और केबिन जल्दी ठंडा होता है.

कूलेंट लेवल का ध्यान रखें

कूलेंट लेवल का ध्यान रखें6 / 7

इंजन को ठंडा रखने के लिए कूलेंट का सही लेवल होना बहुत जरूरी है. अगर कूलेंट कम होगा, तो इंजन ज्यादा गर्म हो सकता है और इससे नुकसान भी हो सकता है.

विज्ञापन

विंडो शेड का इस्तेमाल करें

विंडो शेड का इस्तेमाल करें7 / 7

कार के अंदर गर्मी कम करने के लिए विंडो शेड काफी मददगार होते हैं. हालांकि, आगे की खिड़कियों पर इनका इस्तेमाल कई जगह नियमों के खिलाफ हो सकता है, लेकिन पीछे की सीट के लिए यह एक अच्छा विकल्प है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन