Honda Cars पर मिल रहा मेगा डिस्काउंट, Elevate से City तक 2.15 लाख रुपये तक की छूट

नई Honda कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. कंपनी जून 2026 में अपनी लोकप्रिय कारों पर लाखों रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. कुछ मॉडल्स पर मिलने वाला डिस्काउंट देखकर आप भी चौंक जाएंगे.

Honda
1 / 7

 

अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जून 2026 आपके लिए बचत का बेहतरीन मौका हो सकता है. Honda Cars India अपनी लोकप्रिय कारों Amaze, City और Elevate पर आकर्षक ऑफर्स दे रही है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट, कॉर्पोरेट ऑफर और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे शामिल हैं. यह ऑफर 30 जून 2026 तक वैध हैं और मॉडल, वेरिएंट व शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.

विज्ञापन

Honda Elevate पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

Honda Elevate पर सबसे बड़ा डिस्काउंट2 / 7

Honda Elevate इस महीने सबसे ज्यादा लाभ देने वाली कारों में शामिल है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस SUV पर ग्राहकों को अधिकतम 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं. Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.60 लाख रुपये है.

विज्ञापन

 नई Honda Amaze पर भी शानदार ऑफर

 नई Honda Amaze पर भी शानदार ऑफर3 / 7

Honda अपनी लोकप्रिय सेडान Amaze पर भी आकर्षक फायदे दे रही है. New Amaze खरीदने वाले ग्राहकों को 67,000 रुपये तक के लाभ मिल सकते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये रखी गई है. ये भी पढ़ें- कम कीमत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 5 कारें, 7 लाख से कम में मिलेंगी ये गाड़ियां, सिर्फ 5.35 लाख से शुरूआत

Amaze 2nd Gen पर भी बचत का मौका

Amaze 2nd Gen पर भी बचत का मौका4 / 7

यदि आप Amaze के सेकेंड जेनरेशन मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो उस पर भी 58,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. Amaze 2nd Gen की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.97 लाख रुपये है, जो इसे बजट खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है. ये भी पढ़ें- कार की बढ़ेगी लाइफ! जानें कब बदलना चाहिए इंजन ऑयल, गियर ऑयल और एयर फिल्टर, कौन-सा होता है सही टाइम?

विज्ञापन

Honda City Hybrid पर मिल रहा भारी फायदा

Honda City Hybrid पर मिल रहा भारी फायदा5 / 7

जून 2026 में Honda City e:HEV (हाइब्रिड) पर भी ग्राहकों को बड़ा लाभ मिल सकता है. इस मॉडल पर अधिकतम 1.97 लाख रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिससे इसकी खरीद और भी फायदे का सौदा बन सकती है.

पेट्रोल Honda City पर भी शानदार बेनिफिट्स

पेट्रोल Honda City पर भी शानदार बेनिफिट्स6 / 7

Honda City के पेट्रोल वर्जन पर भी कंपनी आकर्षक ऑफर दे रही है. ग्राहकों को इस मॉडल पर 1.56 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

शोरूम जाने से पहले ये बातें जरूर जांच लें

शोरूम जाने से पहले ये बातें जरूर जांच लें7 / 7

कार खरीदने से पहले ऑफर की पूरी जानकारी जरूर लें. Honda Elevate पर मिलने वाले कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस सभी वेरिएंट्स पर लागू नहीं हैं. वहीं, अगर आप City का प्री-फेसलिफ्ट मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो पहले शोरूम में स्टॉक की उपलब्धता की पुष्टि कर लें क्योंकि ऑफर सीमित गाड़ियों पर ही लागू है. पुराने Honda ग्राहक लॉयल्टी बोनस के बारे में भी जरूर पूछें, क्योंकि इससे अतिरिक्त फायदा मिल सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन