नया Electric Scooter खरीदने से पहले देख लें ये लिस्ट, मिलेंगे लंबी रेंज और दमदार बैटरी वाले 5 बेस्ट ऑप्शन
नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान है, लेकिन बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस को लेकर कन्फ्यूजन है. तो यहां हम आपको कुछ लंबी रेंज, दमदार बैटरी और रोजाना इस्तेमाल के ही अच्छे ऑप्शन्स बता रहे हैं.

भारत के लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ अपना रुख कर रहे हैं. ऐसे में वो एक लॉन्ग रेंज बैटरी, बेहतर परफॉर्मेंस और अच्छी फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में रहते हैं. यहां ऐसे ही कुछ ऑप्शन की डिटेल्स दी गई है.
Ather 450S
2 / 7अगर आप बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एडवांस फीचर्स चालते हैं तो Ather 450S के बारे में सोच सकते हैं. कंपनी के मुताबिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज में 115 किम तक की रेंज देता है. इसमें एडवांस्ड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जो गर्म मौसम में भी बैटरी की क्षमता बनाए रखने में मदद करता है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआत 1,21,000 लाख रुपये से होती है.
Ola S1 X
3 / 7अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत में ज्यादा रेंज पाना है, तो Ola S1 X एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके 3kWh बैटरी वेरिएंट में कंपनी 151 किमी तक की रेंज का दावा करती है. इसमें NMC बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. जिससे बैटरी परफॉर्मेंस बेहतर रहती है. कीमत की की बात करें तो उसके 3kWh बैटरी वेरिएंट का प्राइज 84,999 रुपये से शुरू होता है.
Ampere Nexus EX
4 / 7अगर आप ऐसी बैटरी चाहते हैं जो लंबे समय तक साथ निभाए, तो Ampere Nexus EX आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें LFP बैटरी दी गई है, जिनके बारे में कंपनी का दावा है कि ये 2 लाख किमी तक चल सकती है. वहीं ये स्कूटर 130 कमी से ज्यादा की रेंज और 93 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड ऑफर करता है. इसकी प्राइज रेंज 1,09,900 से 1,21,499 रुपये के बीच है.
TVS iQube S
5 / 7TVS iQube S उन लोगों के लिए सही है जो भरोसेमंद ब्रांड और आरामदायक राइडिंग चाहते हैं. ये स्कूलर वास्तविक इस्तेमाल में करीब 100 से 100 किमी तक की रेंज दे सकता है. इसमें लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है. ये स्कूटर मार्केट में 1,37,142 से 1,62,142 लाख तक की प्राइज रेंज में उपलब्ध है.
Bajaj Chetak
6 / 7Bajaj Chetak अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमेंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसमें 3.2kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती, जो कंपने के मुताबिक 125 किमी तक की रेंज देती है. इसकी टॉप स्पीड 63 से 73 किमी/घंटा तक है. इसकी कीमत 96,400 से शुरू होकर 1,45,000 तक जाती है.
कौन-सा स्कूटर रहेगा सही?
7 / 7अगर प्राथमिकता लंबी रेंज है तो Ola S1 X और Ampere Nexus EX बेहतर ऑप्शन हैं. वहीं स्मार्ट फीचर्स पसंद करने वालों के लिए Ather 450S सही रहेगा. अगर ब्रांड और मजबूत सर्विस नेटवर्क चाहते हैं तो TVS iQube S और Bajaj Chetak पर विचार कर सकते हैं.



















