बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन चलाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर! सिर्फ 41 हजार से शुरू है कीमत
अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और आप कम खर्च में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. भारतीय बाजार में कई ऐसे लो-स्पीड ई-स्कूटर मौजूद हैं जिन्हें चलाने के लिए न लाइसेंस चाहिए और न ही रजिस्ट्रेशन.

भारत में किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में. कई लो-स्पीड ई-स्कूटर ऐसे आते हैं जिनमें 250W से कम पावर वाली मोटर और 25 किमी/घंटा तक की टॉप स्पीड मिलती है. मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के अनुसार, ऐसे स्कूटरों को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती.
Ampere Reo Elite
2 / 7Ampere Reo Elite की शुरुआती कीमत लगभग ₹42,999 है. इसमें 250W BLDC हब मोटर दी गई है और इसकी अधिकतम रफ्तार 25 किमी/घंटा है. फुल चार्ज होने पर यह करीब 55 से 60 किलोमीटर तक चल सकता है. इसकी बैटरी को चार्ज होने में लगभग 5 से 6 घंटे लगते हैं. कंपनी बैटरी पर 2 साल की वारंटी भी देती है. इसमें स्पीडोमीटर, पैसेंजर फुटरेस्ट और चार्जिंग पोर्ट जैसे बेसिक फीचर्स मिलते हैं.
Okinawa R30
3 / 7Okinawa R30 की कीमत करीब ₹58,992 है. इसमें 250W BLDC मोटर दी गई है और इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है. एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है. इसकी बैटरी को चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है. स्कूटर में LED लाइट्स, DRL, एंटी-थेफ्ट अलार्म और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. ये भी पढ़ें- Tata Sierra EV की पहली झलक ने बढ़ाई धड़कनें! 30 जून को होगी एंट्री, मिल सकते हैं 500Nm टॉर्क वाले फीचर्स
Lohia Oma Star
4 / 7Lohia Oma Star की शुरुआती कीमत करीब ₹40,850 है. इसमें 250W मोटर दी गई है और यह एक बार चार्ज होने पर लगभग 70 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. बैटरी को चार्ज करने में 4.5 से 5 घंटे का समय लगता है. इसमें बेसिक लाइट्स, टर्न इंडिकेटर और बैटरी इंडिकेटर जैसी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं.
Komaki XGT KM
5 / 7Komaki XGT KM की कीमत लगभग ₹42,500 है. यह अन्य लो-स्पीड स्कूटरों से थोड़ा अलग है क्योंकि इसमें ज्यादा पावरफुल सेटअप मिलता है. कंपनी के अनुसार, यह 130 से 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. इसकी टॉप स्पीड करीब 60 किमी/घंटा तक पहुंचती है. इसमें LED लाइटिंग, डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. ये भी पढ़ें- बारिश में हेलमेट के शीशे पर नहीं टिकेगी एक भी बूंद! घर की इस चीज से मिनटों में होगा कमाल
Ampere Reo Elite का दूसरा वेरिएंट भी मौजूद
6 / 7Ampere Reo Elite का एक और वेरिएंट करीब ₹44,000 की कीमत में उपलब्ध है. इसमें भी 250W मोटर और 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है. यह मॉडल एक बार चार्ज करने पर लगभग 60 किलोमीटर तक चल सकता है और इसकी बैटरी 3 से 4 घंटे में चार्ज हो जाती है. इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म और अन्य बेसिक सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं.
कम खर्च में EV खरीदने वालों के लिए अच्छे विकल्प
7 / 7अगर आप ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं जिसे चलाने के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत न हो, तो ये मॉडल आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. कम कीमत, आसान चार्जिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त रेंज इन्हें खास बनाती है.



















