पेट्रोल से ₹20 सस्ता E85! रोज 100KM तक गाड़ी चलाने पर कितनी बचत करेगा ये फ्यूल?

दिल्ली में E85 फ्यूल की एंट्री के साथ पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों के खर्च को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. दावा है कि यह फ्यूल पेट्रोल से 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है, लेकिन क्या इससे वाकई हजारों रुपये की बचत होगी या माइलेज का गणित पूरा खेल बिगाड़ देगा? जानिए पूरा हिसाब.

E85
1 / 9

 

भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी की एंट्री हो चुकी है. मारुति वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल इस दिशा में एक बड़ा कदम है. इसके साथ ही देश का पहला E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन भी शुरू हो गया है. दिल्ली में E85 की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर रखी गई है, जो सामान्य E20 पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता है.

विज्ञापन

E85 फ्यूल की पहचान कैसे होगी?

E85 फ्यूल की पहचान कैसे होगी?2 / 9

E85 डिस्पेंसर को रेगुलर E20 पेट्रोल पंप से अलग पहचान देने के लिए खास ब्रांडिंग की गई है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन वाहनों में E85 फ्यूल का इस्तेमाल नहीं हो सकता, उनमें गलती से यह फ्यूल न भरा जाए.

विज्ञापन

 पेट्रोल और E85 के बीच कितना है कीमत का अंतर?

 पेट्रोल और E85 के बीच कितना है कीमत का अंतर?3 / 9

दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि E85 फ्यूल 82.12 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध है. यानी दोनों के बीच 20 रुपये प्रति लीटर का सीधा अंतर है. वहीं, प्रीमियम XP95 पेट्रोल की तुलना में E85 करीब 27.12 रुपये प्रति लीटर सस्ता पड़ता है. ये भी पढे़ं-

शहर में कार ज्यादा पेट्रोल क्यों पीती है और हाईवे पर माइलेज क्यों बढ़ जाता है? जानिए असली वजह

बाइक चलाने वालों को कितनी होगी बचत?

बाइक चलाने वालों को कितनी होगी बचत?4 / 9

मान लीजिए आपकी बाइक 50 kmpl का माइलेज देती है और आप रोज 100 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं. ऐसे में प्रतिदिन 2 लीटर फ्यूल की जरूरत होगी. सामान्य पेट्रोल पर यह खर्च 204.24 रुपये होगा, जबकि E85 पर यही खर्च 164.24 रुपये रहेगा. यानी हर दिन लगभग 40 रुपये की बचत हो सकती है.

विज्ञापन

टू-व्हीलर पर सालभर में कितनी बचत?

टू-व्हीलर पर सालभर में कितनी बचत?5 / 9

यदि रोजाना 40 रुपये की बचत होती है, तो 30 दिनों में यह रकम 1,200 रुपये तक पहुंच जाएगी. वहीं एक साल में कुल बचत 14,400 रुपये तक हो सकती है, जो बाइक उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छी-खासी रकम मानी जा सकती है. ये भी पढ़ें-

कम खर्च में ज्यादा माइलेज, 1 लीटर पेट्रोल में 80KM तक दौड़ती हैं ये बाइक्स; कीमत ₹57,350 से शुरू

कार मालिकों को कितना फायदा मिलेगा?

कार मालिकों को कितना फायदा मिलेगा?6 / 9

अगर आपकी कार 20 kmpl का माइलेज देती है और आप रोज 100 किलोमीटर चलाते हैं, तो प्रतिदिन करीब 5 लीटर फ्यूल की जरूरत होगी. सामान्य पेट्रोल पर इसका खर्च 510.60 रुपये आता है, जबकि E85 पर यही खर्च 410.60 रुपये रहेगा. इस तरह रोजाना करीब 100 रुपये की सीधी बचत संभव है.

विज्ञापन

कार से सालभर में बचत का पूरा हिसाब

कार से सालभर में बचत का पूरा हिसाब7 / 9

रोज 100 रुपये की बचत के हिसाब से एक महीने में 3,000 रुपये बचाए जा सकते हैं. वहीं पूरे साल का आंकड़ा देखें तो यह बचत 36,000 रुपये तक पहुंच सकती है, जो कार मालिकों के लिए काफी बड़ी रकम है.

माइलेज पर पड़ सकता है असर

माइलेज पर पड़ सकता है असर8 / 9

हालांकि E85 फ्यूल सस्ता जरूर है, लेकिन इसकी एनर्जी डेंसिटी पेट्रोल की तुलना में कम होती है. ऐसे में E85 सपोर्ट करने वाली गाड़ियों का माइलेज सामान्य E20 गाड़ियों के मुकाबले औसतन 25 से 35 प्रतिशत तक कम हो सकता है. E20 फ्यूल के साथ भी माइलेज घटने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं.

विज्ञापन

क्या वाकई होगी बड़ी बचत?

क्या वाकई होगी बड़ी बचत?9 / 9

कागजों पर E85 फ्यूल काफी सस्ता दिखाई देता है, लेकिन यदि माइलेज में बड़ी गिरावट आती है तो वास्तविक बचत काफी कम हो सकती है. ऐसे में E85 से होने वाला फायदा वाहन की फ्यूल एफिशिएंसी पर निर्भर करेगा. भविष्य में तकनीक में सुधार होने पर यह विकल्प और ज्यादा किफायती साबित हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन