पेट्रोल भरवाने के बाद भी जल्दी खाली हो जाती है टंकी? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
क्या आपकी कार पहले से ज्यादा पेट्रोल पीने लगी है. इसकी वजह आपकी ये 10 गलतियां हो सकती हैं. जिन्हें सुधारकर आप आसानी से बेहतर माइलेज पा सकते हैं.

अगर आप रोजाना भारी ट्रैफिक में गाड़ी चलाते हैं, तो पेट्रोल की खपत बढ़ना सामान्य बात है. बार-बार ब्रेक लगाने और फिर गाड़ी आगे बढ़ाने में इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे माइलेज कम हो जाता है.
ड्राइविंग स्टाइल भी बनता है वजह
2 / 7गाड़ी को तेज रफ्तार से एक्सेलरेट करना और अचानाकर ब्रेक लगाना फ्यूल खपत को बढ़ा देता है. वहीं लबे समय तक बहुत ज्यादा स्पीड पर लगातार ड्राइव करने से भी पेट्रोल सामान्य से ज्यादा खर्च होता है.
बेवजह इंजन चालू रखना पड़ सकता है महंगा
3 / 7कई लोग इंतजार के दौरान कार इंजन को स्टार्ट ही रखते है. हालांकि, लंबे समय तक बिना जरूरत इंजन चालू रखने से भी फ्यूल लगातार खर्च होता है और माइलेज पर असर पड़ता है. ये भी पढ़ें- Mahindra ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! महंगी हुईं ये पॉपुलर गाड़ियां, जानिए कितने बढ़े दाम
टायर और वजन का भी पड़ता है असर
4 / 7अगर कार के टायरों में हवा कम है तो इंजन को गाड़ी चलाने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है इसके अलावा कार में जरूरत से ज्यादा सामान रखने से गाड़ी में वजन बढ़ जाता है, जिससे पेट्रोल की खपत भी बढ़ सकती है.
एसी का सही इस्तेमाल है जरूरी
5 / 7अगर कार का एसी लगातार ज्यादा इस्तेमाल किया जाए, तो इंजन पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है. इसका सीधा असर फ्यूल एफिशिएंसी पर पड़ सकता है और माइलेज कम हो सकता है. ये भी पढ़ें- चलती कार में गलती से लगा दिया रिवर्स गियर? जानिए अगले ही पल क्या होगा, जवाब चौंका देगा
सर्विसिंग और सही गियर का रखें ध्यान
6 / 7समय पर सर्विसिंग नहीं कराने से इंजन का परफॉर्मेंस प्रभावित होता है, जिससे पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है. वहीं सही स्पीड पर सही गियर का इस्तेमाल करने से इंजन बेहतर तरीके से काम करता है फ्यूल भी बचता है.
ऐसे मिलेगा बेहतर माइलेज
7 / 7अगर आप आराम से बिना तेज एक्सेलरेशन और अचानक ब्रेक लगाए गाड़ी चलाते हैं, तो कार बेहतर माइलेज देती है. बेलेंस्ड ड्राइविंग न सिर्फ फ्यू बचाती है, बल्कि इंजन और दूसरे पार्ट्स की उम्र बढ़ाने में मदद भी करती है.



















