गाड़ी चलाते वक्त भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नहीं तो बढ़ जाएगा फ्यूल खर्च
गाड़ी चलाते समय की गई ये छोटी-छोटी गलतियां आपकी जेब खाली कर सकती हैं! अगर आप भी कम माइलेज से परेशान हैं, तो जान लें कौन-सी आदतें तुरंत बदलनी जरूरी हैं, नहीं तो हर महीने बढ़ता रहेगा फ्यूल खर्च.

गलत ड्राइविंग स्टाइल से बढ़ता है खर्च
2 / 8अगर आप बार-बार तेज एक्सेलेरेशन देते हैं या अचानक ब्रेक लगाते हैं, तो इससे इंजन पर दबाव बढ़ता है. स्मूद ड्राइविंग अपनाने से न सिर्फ फ्यूल की बचत होती है, बल्कि गाड़ी की परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है.
गलत गियर का इस्तेमाल पड़ता है भारी
3 / 8स्पीड के हिसाब से सही गियर का चुनाव करना बहुत जरूरी है. कम स्पीड में हाई गियर या ज्यादा स्पीड में लो गियर चलाने से इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे ईंधन ज्यादा खर्च होता है.
टायर प्रेशर को नजरअंदाज करना
4 / 8अगर टायर में हवा कम है, तो सड़क के साथ घर्षण बढ़ जाता है. इससे इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है. इसलिए नियमित तौर पर टायर प्रेशर चेक करते रहना जरूरी है.
खड़ी गाड़ी में इंजन चालू रखना
5 / 8कई लोग ट्रैफिक सिग्नल या इंतजार के दौरान इंजन चालू रखते हैं, जो फ्यूल की बर्बादी है. अगर रुकने का समय थोड़ा ज्यादा है, तो इंजन बंद करना बेहतर रहता है.
गाड़ी में ज्यादा वजन रखना
6 / 8अनावश्यक सामान गाड़ी में रखने से उसका वजन बढ़ जाता है. इससे इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है और माइलेज कम हो जाता है. इसलिए जितना जरूरी हो, उतना ही सामान रखें.
समय पर सर्विस न कराना
7 / 8अगर गाड़ी की नियमित सर्विस नहीं होती, तो इंजन की क्षमता कम हो जाती है. गंदे फिल्टर या खराब पार्ट्स फ्यूल एफिशिएंसी को प्रभावित करते हैं, इसलिए समय पर मेंटेनेंस जरूरी है.
गलत स्पीड में ड्राइविंग
8 / 8बहुत तेज या बहुत धीमी स्पीड पर गाड़ी चलाने से फ्यूल ज्यादा खर्च होता है. एक स्थिर और संतुलित स्पीड बनाए रखना माइलेज के लिए सबसे अच्छा तरीका है.
.png)