Sourav Joshi Mercedes Benz Video: क्या E20 पेट्रोल से कम होता है मर्सिडीज-बेंज का माइलेज, सौरव जोशी के दावे पर कंपनी ने दिया ये जवाब

क्या E20 पेट्रोल की वजह से मर्सिडीज कारों का माइलेज सच में कम हो रहा है या घट रहा है. आइए जानते हैं यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावे पर क्या बोली कंपनी.

Sourav Joshi .jpg

क्या E20 पेट्रोल से कम होता है मर्सिडीज-बेंज का माइलेज, सौरव जोशी के दावे पर कंपनी ने दिया ये जवाब.

Sourav Joshi Mercedes Benz Video: भारत के पॉपुलर यूट्यूबर सौरव जोशी ने हाल ही में दावा किया कि इनकी Mercedes-Benz SUV का माइलेज E20 फ्यूल भरवाने के बाद अचानक बहुत कम हो गया. इसका वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इसके बाद कार कंपनी ने अपना अधिकारिक बयान जारी किया है. Mercedes-Benz India साफ किया कि उसके सभी BS VI पेट्रोल मॉडल E20 पेट्रोल के साथ पूरी तरह सक्षम हैं और इन्हें संबंधित अधिकारियों से मंजूरी भी मिली हुई है.

विज्ञापन

सौरव जोशी ने क्या दावा किया?

हालही में यूट्यूबर ने अपने एक व्लॉग में बताया कि उनकी Mercedes का माइलेज सिर्फ दो दिनों में बहुत ज्यादा गिर गया है. उनके मुताबिक पहले कार लगभग 17 का माइलेज दे रही थी, जो पहले 9 और 5 kmpl तक पहुंच गया है. उन्होंने वीडियो में कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर दिखाई दे रहे माइलेज का भी जिक्र किया.

विज्ञापन

E20 पेट्रोल को बताया वजह

सौरव जोशी ने का दावा है कि उनका माइलेज कम होने की वजह E20 पेट्रोल है क्योंकि पहले फुल टैकं में उनकी कार करीब 800 किमी की ड्राइविंग रेंज दिखाती थी लेकिन अब पेट्रोल भरवान के बाद वो रेंज घटकर बस 480 किमी की रह गई है. उनका कहना है कि उन्हें अब पेट्रोल भरवाने में डर लगने लगा है और उन्हें इंजन खराब होने की टेंशन हो रही है.

Mercedes-Benz India ने क्या कहा?

यूट्यूबर का वीडियो वायरल होने के बाद Mercedes-Benz India ने सोशल मीडियो पर एक एडवाइजरी जारी की है. हालांकि कंपनी ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं जोड़ा है लेकिन E20 पेट्रोल को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया है. कंपनी ने कहा कि उनकी सभी BS-6 गाड़ियां E20 पेट्रोल के लिए कंपेटिबल हैं और उन्हें संबंधित संस्थाओं से प्रमाणित भी किया गया है. अगर किसी ग्राहक को वाहन से जुड़ा कोई तकनीकी सवाल या परेशानी होती है, तो कंपनी उसकी सहायता के लिए उपलब्ध है.

विज्ञापन

क्या है E20 पेट्रोल?

E20 फ्यूल ऐसा फ्यूल है जिसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया जाता है.भारत सरकार इसे बढ़ावा दे रही है ताकि पेट्रोल पर निर्भरता कम हो और किसानों की आय बढ़े और कच्चे तेल के आयात पर होने वाले खर्च को घटाया जा सके.

विज्ञापन

सरकार ने भी दिया अपना पक्ष

इधर लगातार उठ रहे सवालों पर सरकार ने भी अपना पक्ष दिया है. सरकरा का कहना है कि एथेनॉल मिक्स पेट्रोल से देश को फायदे हुए हैं. इससे चीनी उद्योग को मजबूती मिली है औ किसनों की आय बढ़ी हैं.

फिलहाल कंपनी ने दावों की नहीं की पुष्टि

Mercedes-Benz India ने अपने आधिकारिक बयान में साफ किया है कि उसके सभी BS VI पेट्रोल वाहन E20 ईंधन के अनुरूप बनाए गए हैं. हालांकि कंपनी ने सौरव जोशी के माइलेज संबंधी दावों की अलग से पुष्टि या खंडन नहीं किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ