बारिश में कार का AC ऐसे चलाएं, शीशों पर नहीं जमेगी धुंध, 90% लोग करते हैं यही गलती

बारिश में कार के शीशों पर धुंध जमने से ड्राइविंग खतरनाक हो सकती है. हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर लोग AC का गलत मोड इस्तेमाल करते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है. जानिए मानसून में कौन-सी AC सेटिंग और कितना तापमान रखना चाहिए, ताकि शीशे तुरंत साफ हों और विजिबिलिटी बनी रहे.

Car AC (2)
1 / 7

 

देश के कई हिस्सों में अभी भी तेज गर्मी पड़ रही है और लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश शुरू हो सकती है. बारिश जहां गर्मी से राहत देती है, वहीं कार चलाने वालों के लिए एक नई चुनौती भी लेकर आती है. सबसे बड़ी समस्या कार के शीशों पर धुंध जमने की होती है, जिससे ड्राइविंग मुश्किल हो सकती है.

विज्ञापन

आखिर शीशों पर धुंध क्यों जमती है?

आखिर शीशों पर धुंध क्यों जमती है?2 / 7

मानसून के दौरान हवा में नमी काफी बढ़ जाती है. जब कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर होता है, तो विंडशील्ड और खिड़कियों पर भाप या धुंध जमने लगती है. कई बार यह इतनी ज्यादा हो जाती है कि आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

AC चलाते समय लोग करते हैं यह बड़ी गलती

AC चलाते समय लोग करते हैं यह बड़ी गलती3 / 7

ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग कार का AC ऑन तो कर देते हैं, लेकिन उसकी सेटिंग सही नहीं रखते. एक्सपर्ट्स के अनुसार करीब 90% लोग बारिश के मौसम में AC का गलत मोड इस्तेमाल करते हैं. केवल कूलिंग मोड पर AC चलाने से कई बार धुंध कम होने की बजाय और बढ़ सकती है. ये भी पढ़ें- ऑफिस जाने के लिए बाइक खरीदें या स्कूटर? पैसे खर्च करने से पहले जान लें सही जवाब

बारिश में कौन-सा AC मोड इस्तेमाल करें?

बारिश में कौन-सा AC मोड इस्तेमाल करें?4 / 7

अगर कार के शीशों पर धुंध जमने लगे, तो सबसे पहले AC का Recirculation Mode बंद करें और Fresh Air Mode चालू करें. इस मोड में बाहर की ताजी हवा केबिन के अंदर आती है, जिससे अंदर और बाहर के तापमान का अंतर कम होता है. तापमान संतुलित होने पर शीशों पर जमी धुंध धीरे-धीरे साफ होने लगती है. इस फीचर की पहचान डैशबोर्ड पर बने बाहर से अंदर आती हवा वाले आइकन से की जा सकती है. ये भी पढ़ें- बारिश में कमरे के AC से आने लगी है बदबू? वजह जानकर आज ही कर देंगे ये काम

विज्ञापन

डिफॉगर का सही इस्तेमाल भी है जरूरी

डिफॉगर का सही इस्तेमाल भी है जरूरी5 / 7

मानसून में सिर्फ AC ही नहीं, बल्कि डिफॉगर का सही उपयोग भी बेहद जरूरी है. फ्रंट डिफॉगर ऑन करने पर AC की हवा सीधे सामने वाले शीशे पर जाती है, जिससे धुंध और भाप जल्दी साफ हो जाती है. अगर आपकी कार में रियर डिफॉगर दिया गया है, तो उसे भी इस्तेमाल करें. यह पीछे वाले शीशे को हल्का गर्म करके उस पर जमी नमी हटाने में मदद करता है, जिससे पीछे का ट्रैफिक भी साफ दिखाई देता है.

तापमान सेट करते समय न करें यह गलती

तापमान सेट करते समय न करें यह गलती6 / 7

बारिश के मौसम में कई लोग AC का तापमान 16 या 18 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर देते हैं. इससे कार के अंदर का शीशा जरूरत से ज्यादा ठंडा हो जाता है और बाहर की नमी उस पर तेजी से जमने लगती है. इसका परिणाम यह होता है कि शीशों पर धुंध और ज्यादा बनने लगती है तथा विजिबिलिटी खराब हो जाती है.

विज्ञापन

मानसून में AC का सही तापमान कितना होना चाहिए?

मानसून में AC का सही तापमान कितना होना चाहिए?7 / 7

बारिश के मौसम में कार के AC का तापमान लगभग 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे बेहतर माना जाता है. इस तापमान पर केबिन आरामदायक रहता है, शीशों पर धुंध जमने की संभावना कम होती है और अंदर की उमस भी कम हो जाती है. सही AC मोड और उचित तापमान अपनाकर मानसून में सुरक्षित और आरामदायक ड्राइविंग की जा सकती है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन