एडवेंचर लवर्स के लिए आ गई BMW F 450 GS, लुक्स और फीचर्स देंख आप भी कहेंगे-वाह
BMW F 450 GS उन राइडर्स के लिए आई है जो एडवेंचर के साथ प्रीमियम फील चाहते हैं. दमदार 420cc ट्विन-सिलेंडर इंजन, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और एडवांस फीचर्स के साथ यह बाइक Royal Enfield Himalayan 450 और KTM 390 Adventure को सीधी टक्कर देती है.

इंजन और परफॉर्मेंस
2 / 6BMW F 450 GS में 420cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 47.5PS की पावर और 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच और बाईडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है. ‘इजी राइड क्लच’ (ERC) फीचर सिर्फ टॉप GS Trophy वेरिएंट में उपलब्ध है. इसके अलावा राइडिंग के लिए रेन, रोड और एंड्यूरो जैसे अलग-अलग मोड्स भी दिए गए हैं.
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप
3 / 6बेस और एक्सक्लूसिव वेरिएंट में 43mm USD फोर्क मिलता है, जो एडजस्टेबल नहीं है. वहीं GS Trophy वेरिएंट में कंप्रेशन और रिबाउंड एडजस्ट करने वाला सस्पेंशन दिया गया है. इसके साथ ही बाइक में प्रीलोड और रिबाउंड एडजस्टेबल मोनोशॉक यूनिट और ट्रैवल-डिपेंडेंट डैम्पिंग भी मिलती है. बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS ऑफ-रोड मोड्स के साथ दिया गया है.
डायमेंशन और हार्डवेयर
4 / 6इस बाइक की सीट हाइट 845mm है, जो इसे एडवेंचर राइडिंग के लिए उपयुक्त बनाती है. इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और कुल वजन 178 किलोग्राम है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स ऑप्शनल हैं. आगे और पीछे के पहियों का साइज क्रमशः 19 इंच और 17 इंच है.
डिजाइन और राइडिंग पोजिशन
5 / 6BMW F 450 GS का डिजाइन काफी हद तक फ्लैगशिप BMW R 1300 GS से प्रेरित है, खासकर इसके X-शेप DRLs इसे अलग पहचान देते हैं. एक एडवेंचर टूरर की तरह इसमें सीधी बैठने की पोजिशन और ऊंचा स्टांस मिलता है, जिससे लंबी दूरी की राइडिंग ज्यादा आरामदायक हो जाती है.
एक्सेसरीज और कस्टमाइजेशन
6 / 6यह बाइक कई तरह की एक्सेसरीज और कस्टमाइजेशन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें लगेज सिस्टम, अलग-अलग सीट सेटअप, क्रॉस-स्पोक व्हील्स और हैंडलबार राइज़र जैसे ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक को सेट कर सकता है.
.png)