1 लाख से कम में मिल रही हैं ये 125cc बाइक्स, माइलेज देख चौंक जाएंगे

कम बजट में शानदार बाइक चाहिए? 1 लाख रुपये से कम में आने वाली ये 125cc बाइक्स माइलेज, पावर और फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देती हैं खरीदने से पहले ये लिस्ट जरूर देख लें.

125CC bikes
1 / 6
best mileage bikes India 2026

Advertisment

Hero Xtreme 125R

Hero Xtreme 125R2 / 6

Hero Xtreme 125R इस लिस्ट में एक दमदार और स्पोर्टी बाइक के तौर पर आती है. इसका लुक काफी अग्रेसिव है और इंजन भी इस सेगमेंट में अच्छी पावर देता है. करीब 11.4 bhp की ताकत के साथ यह बाइक युवाओं को खासा पसंद आती है. इसका एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 89,300 रुपये है.

विज्ञापन

Honda SP 125

Honda SP 1253 / 6

Honda SP 125 अपनी स्मूद परफॉर्मेंस और भरोसेमंद इंजन के लिए जानी जाती है. यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए सही है जो रोजाना इस्तेमाल के लिए एक आरामदायक और माइलेज देने वाली बाइक चाहते हैं. इसके STD वेरिएंट की कीमत करीब 87,878 रुपये और DLX वेरिएंट की कीमत लगभग 95,465 रुपये है.

Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 1254 / 6

Bajaj Pulsar 125 उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो स्पोर्टी स्टाइल के साथ थोड़ा ज्यादा दमदार फील चाहते हैं. Pulsar सीरीज की पहचान इसकी परफॉर्मेंस रही है और यह मॉडल भी उसी को आगे बढ़ाता है. इसकी कीमत लगभग 90,028 रुपये (एक्स-शोरूम) है.

विज्ञापन

TVS Raider 125

TVS Raider 1255 / 6

TVS Raider 125 इस सेगमेंट की सबसे मॉडर्न और फीचर-रिच बाइक्स में गिनी जाती है. इसमें डिजिटल कंसोल, आकर्षक डिजाइन और कुछ वेरिएंट्स में राइडिंग मोड जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत करीब 82,000 रुपये है.

Bajaj Pulsar N125

Bajaj Pulsar N1256 / 6

Bajaj Pulsar N125 एक नया और स्टाइलिश विकल्प है, जो फ्रेश डिजाइन और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ आता है. यह बाइक उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कुछ नया और अलग ट्राय करना चाहते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 92,270 रुपये है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन