
1 / 10
Attack on Titan Best Action Thriller Anime: अगर आपको भी एक्शन और लाइफ की फिलॉसफी से जुड़ी कहानियां पसंद है, तो ये जापानी एनीमे सीरीज आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है. इसके हर एपिसोड में आपको दिमाग हिला देने वाले टिव्ट मिलेंगे, जिनके बारे में आप अंदाजा तक नहीं लगा सकते. IMDb पर 9.1/10 रेटिंग के साथ ये सीरीज जरूर देखें.

2 / 10
कुछ लोग एक्शन के साथ साथ, गहरे सबक वाली कहानियां पसंद करते हैं. उनको बढ़िया एक्शन के साथ साथ अच्छी कहानी भी चाहिए होती है. ऐसे दर्शकों के लिए यह जापानी एनीमे सीरीज काफी बढ़िया ऑप्शन बन सकती है. इसके कहानी आपका दिमाग घुमा सकती है. इसमें आप कभी रोएंगे, तो कभी हंसेंगे, तो कभी जोश से भर जाएंगे. यह सीरीज आपको इमोशन से परिचय करवाएगा. (Credit- Printerest)

3 / 10
अगर कुछ ऐसा सिनेमा देखना पसंद करते हैं, तो अटैक ऑन टाइटन (Shingeki no Kyojin) आपके लिए बेस्ट है. यह जापानी एनीमे सीरीज IMDb पर 9.1/10 की शानदार रेटिंग रखती है. लाखों लोगों ने इसे देखा और हर कोई कहता है कि इसके ट्विस्ट दिमाग हिला देते हैं.(Credit- Printerest)

4 / 10
सीरीज की कहानी में एक ऐसी दीवार है, जिसके पीछे छिपकर इंसान रहते हैं. बाहर टाइटन नाम के विशालकाय इंसान खाने वाले जीव हैं. ये टाइटन बिना वजह इंसानों को खा जाते हैं. मुख्य किरदार एरेन येजर अपनी मां को टाइटन के हाथों खो देता है. इसके बार असली खेल शुरू होता है. (Credit- Printerest)

5 / 10
गुस्से और बदले की आग में वह टाइटन से लड़ने की कसम खाता है. वह और उसके दोस्त मिकासा व आर्मिन सर्वे कोर में शामिल हो जाते हैं. शुरुआत में लगता है कि यह बस एक एक्शन वाली लड़ाई है- इंसान बनाम टाइटन. लेकिन इस एक्शन के पीछे कड़वा सच छिपा होता है. (Credit- Printerest)

6 / 10
जैसे-जैसे कहानी बढ़ेगी, सीरीज में आपको जीवन की सच्चाई दिखने लगेगी. इसमें बड़े बड़े राज खुलेंगे, जिनके बारे में जानकर आपका दिमाग चकरा जाएगा. क्योंकि यह सीरीज बताती है कि असली दुश्मन इंसान खुद हैं. घृणा, युद्ध, बदला और शक्ति की भूख, ये सब इंसानों के बीच ही चल रहा है. सीरीज दिखाती है कि इतिहास कैसे दोहराया जाता है. (Credit- Printerest)

7 / 10
एक तरफ़ लोग खुद को बचाने के नाम पर दूसरों को मारते हैं. एरेन का सफर इतना बदल जाता है कि आप सोचते रह जाते हैं कि क्या वह हीरो है या विलेन? इसमें दिखने वाले ट्विस्ट देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा. हर एपिसोड के बाद आपको नया सस्पेंस देखने को मिलेगा. (Credit- Printerest)

8 / 10
सीरीज में कई ऐसे ट्विस्ट हैं जो आपको हैरान कर देंगे. कोई किरदार जो अच्छा लग रहा था, अचानक सब कुछ बदल देता है. दीवारों के पीछे की सच्चाई, टाइटन कैसे बनते हैं, और दुनिया का असली सच- ये सब इतने गहरे हैं कि आप बार-बार सोचेंगे.(Credit- Printerest)

9 / 10
वहीं फाइनल सीजन में तो जो भी अभी तक आपने देखा है, वो सब उलटा-पुलटा हो जाएगा. इस बीच आपको मजेदार एक्शन देखने को मिलेगा. यह जापानी सीरीज आपको जिंदगी के कड़वी सच्चाई दिखाएगी. अगर आपने ये सीरीज देखना शुरू कर दिया, फिर आप इसको पूरा करके ही छोड़ पाएंगे. (Credit- Printerest)

10 / 10
Attack of Titans के 4 सीजन हैं, जिसमें आपको कई सारे एपिसोड्स देखने को मिलेंगे. Season 3 तक इस सीरीज के डायरेक्टर Tetsurō Araki रहे. इसके बाद फाइनल सीजन में Yuichiro Hayashi ने डायरेक्ट किया. इस सीरीज को 9.1 IMDb रेटिंग को बताता है. इस सीरीज को आप Amazon Prime Video, Netflix, Hulu जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. (Credit- Printerest)