
1 / 7
एटीएम पिन आपकी बैंकिंग सुरक्षा की सबसे अहम कड़ी होती है. इसके बिना न तो एटीएम से पैसे निकाले जा सकते हैं और न ही कई जरूरी बैंकिंग काम पूरे होते हैं. अक्सर नया कार्ड मिलने पर या लंबे समय तक इस्तेमाल न होने की वजह से लोग अपना एटीएम पिन भूल जाते हैं. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के डिजिटल दौर में एटीएम पिन दोबारा जनरेट करना बेहद आसान हो गया है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि किन आसान तरीकों से आप अपना भूला हुआ एटीएम पिन फिर से सेट कर सकते हैं.

2 / 7
1. नेट बैंकिंग से पिन जनरेट करें- अगर आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा है, तो बैंक जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती. आपको बस अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा. वहां कार्ड या डेबिट कार्ड सर्विस सेक्शन में जाकर ‘Generate ATM PIN’ या ‘Forgot PIN’ का विकल्प चुनें. इसके बाद कार्ड से जुड़ी कुछ जानकारी भरनी होगी. (Photo-Freepik)

3 / 7
2. ओटीपी से होगी पुष्टि- नेट बैंकिंग के जरिए पिन बनाते समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को डालते ही आपकी पहचान की पुष्टि हो जाएगी. इसके बाद आप अपनी पसंद का नया एटीएम पिन आसानी से सेट कर सकते हैं. (Photo-Freepik)

4 / 7
3. नजदीकी एटीएम से बनाएं नया पिन- अगर आपके पास नेट बैंकिंग नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं है. आप अपने नजदीकी बैंक के एटीएम पर जाकर भी नया पिन बना सकते हैं. इसके लिए एटीएम मशीन में कार्ड डालें और ‘Create PIN’ या ‘Forgot PIN’ का विकल्प चुनें. (Photo-Freepik)

5 / 7
4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी- एटीएम से पिन जनरेट करते समय आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है. इसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी या टेम्पररी पिन भेजा जाएगा, जिसकी मदद से आप नया एटीएम पिन सेट कर पाएंगे. (Photo-Freepik)

6 / 7
5. मोबाइल बैंकिंग ऐप से आसान तरीका- आज लगभग हर बैंक का अपना मोबाइल बैंकिंग ऐप है. इस ऐप में लॉग इन करके डेबिट कार्ड या कार्ड सर्विस सेक्शन में जाएं. यहां आपको एटीएम पिन जनरेट या बदलने का विकल्प मिल जाएगा, जिससे आप घर बैठे ही नया पिन बना सकते हैं. (Photo-Freepik)

7 / 7
6. पिन बनाते समय रखें सावधानी- नया एटीएम पिन सेट करते समय ऐसी संख्या चुनें जिसे आप आसानी से याद रख सकें, लेकिन दूसरों के लिए अंदाजा लगाना मुश्किल हो. अपना पिन किसी के साथ साझा न करें और समय-समय पर उसे बदलते रहें, ताकि आपकी बैंकिंग सुरक्षित बनी रहे. (Photo-Freepik)