
1 / 7
सिनेमा जगत के इतिहास में रोमांटिक ड्रामा फिल्मों का बोलबाला गजब रहा है. रोमांटिक फिल्मों को जब-जब सिनेमाघरों में रिलीज किया गया वो हिट और कल्ट मूवीज साबित हुईं. कमाई भी खूब की. ऐसे में आज आपको 23 साल पुरानी फिल्म के उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जो आशिकों की पहचान बन गया था.

2 / 7
सिनेमा जगत में रोमांटिक फिल्मों और गानों का क्रेज आज भी दर्शकों के बीच खूब है. पिछले साल 'सैयारा' और 'एक दीवाने की दिवानियत' जैसी फिल्मों को रिलीज किया गया और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करके गईं. वहीं, सालों पुरानी फिल्म 'सनम तेरी कसम' को रिलीज किया गया तो फ्लॉप से हिट हो गई. ऐसे में अब एक और 23 साल पुरानी रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में इस वैलेंटाइन्स डे 2026 को दस्तक देने वाली है. (Photo- Youtube)

3 / 7
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसके हर गाने आज भी हिट हैं और आशिकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. 'उठा ले जाऊंगा, तुझे मैं डोली में...', 'अल्लाह-अल्लाह...' जैसे गाने इस फिल्म में हिट हुए और आज भी कहीं ना कहीं इन गानों को काफी पसंद किया जाता है. (Photo- Youtube)

4 / 7
इन गानों में से इस फिल्म का टाइटल ट्रैक तो आज भी लोगों की जुबां पर रहता है. इस गाने को बोल 'ये दिल आशिकाना' है. अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं. जी हां हम 'ये दिल आशिकाना' फिल्म और गाने की बात कर रहे हैं. (Photo- Youtube)

5 / 7
इस फिल्म और गाने में करण नाथ और जिविधा शर्मा की जोड़ी-केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म से दोनों ही एक्टर हिट हो गए थे. 5 मिनट 45 सेकंड के इस टाइटल ट्रैक को लोगों ने इतना पसंद किया था कि ये आशिकों की पहचान बन गया था. 2002 में इस फिल्म की रिलीज के बाद लोगों की जुबान पर इस गाने को सुना जाने लगा. (Photo- Youtube)

6 / 7
ऐसे में अब एक बार फिर से फिल्म 'ये दिल आशिकाना' को रिलीज किया जा रहा है. फिल्म की री-रिलीज का ऐलान किया गया है, जिसे थिएटर में इस वैलेंटाइन्स डे 2026 के मौके पर देख सकते हैं. इसकी टक्कर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' से होने वाली है. (Photo- Youtube)

7 / 7
दोनों ही फिल्मों को 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब एक बार फिर से दर्शकों को वही रोमांटिक जोड़ी 23 साल बड़े पर्दे पर दिखाई देगी, जो लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं. देखना होगा कि इसे दर्शकों से कैसा रिस्पांस मिलता है और 'ये दिल आशिकाना' गाने की गूंज थिएटर में उठ पाती है या नहीं. (Photo- Youtube)