
1 / 8
21 years Old Song: आज आपको बॉलीवुड के उस 21 साल पुराने रोमांटिक गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसके लिरिक्स के साथ ही हीरोइन तक सेम है मगर हीरो अलग. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

2 / 8
हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने और फिल्में गुजरे जमाने में रहे हैं. वहीं अगर रोमांटिक गाना हो तो उसकी बात ही अलग होती है. 90s-20s में तो कई ऐसे गाने रहे, जिनमें किसी की धुन एक सी थी तो किसी के लिरिक्स सेम थे. ऐसे में आज आपको 21 साल पुराने उस रोमांटिक गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसमें हीरोइन एक और यहां तक कि लिरिक्स भी हैं मगर दोनों गाने में हीरो अलग हैं. (Photo- Youtube)

3 / 8
बॉलीवुड के इस रोमांटिक गाने में प्रियंका चोपड़ा थीं. इस सेम लिरिक्स वाले सॉन्ग में अक्षय कुमार और बॉबी देओल हैं. गाना फिल्म रिलीज से पहले ही हिट रहा था. इस गाने की अक्षय कुमार पहली पसंद थे. लेकिन, वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं रह पाए थे. (Photo- Youtube)

4 / 8
अक्षय कुमार ने इस फिल्म की शूटिंग आधी हो चुकी थी लेकिन उन्होंने बाद में छोड़ दिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. लागत तक वसूल करने में मेकर्स के पसीने छूट गए थे. इसका निर्देशन सुनील दर्शन ने किया था. (Photo- Youtube)

5 / 8
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका टाइटल 'बरसात' था. इसे साल 2005 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म को पहले अक्षय कुमार करने वाले थे. डायरेक्टर इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ को लेना चाहते थे. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. (Photo- Youtube)

6 / 8
पत्रकार विक्की लालवानी से उनके यूट्यूब चैनल से डायरेक्टर सुनील ने बात की थी. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह 'अंदाज' के बाद 'बरसात' को एक एंगल के साथ एक नया ट्राएंगल वाली लव स्टोरी के तौर पर डिजाइन किया था. अक्षय पहले लीड रोल में थे. पहले तो उनके पास डेट नहीं थी तो फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ाना पढ़ा था. (Photo- Youtube)

7 / 8
सुनील दर्शन ने कहा था कि अक्षय ने प्रियंका के साथ रोमांटिक ट्रैक को शूट कर लिया था. वहीं, प्रियंका के भी कुछ इंटरनेशनल वर्क थे, जिसकी वजह से इसमें देरी हुई. वो 3 महीने तक बाहर रहीं, जिसकी वजह से शूटिंग नहीं हो पाई. अब जब फिल्म को 18 महीने बाद डेट मिली तो अक्षय कुमार ने इसे करने से मना कर दिया था. (Photo- Youtube)

8 / 8
इसकी वजह थी कि अक्षय कुमार के प्रियंका चोपड़ा संग काम करने की वजह से उनकी निजी जिंदगी में बवंडर आ गया था, जिसकी वजह से एक्टर ने डायरेक्टर को कहा था कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हो सकते. उन्होंने मेकर्स के आगे ऑप्शन रखा या तो वो या फिर प्रियंका तो मेकर्स ने देसी गर्ल को चुना. ऐसे बाद में बॉबी देओल को लिया गया और ये गाना फिल्म में वापस से बॉबी के साथ शूट किया गया था. (Photo- Youtube)