Samsung को टक्कर देने आ रहा Apple का iPhone Flip! कैसा होगा डिजाइन?
Apple अब फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रही है, जिसे लाइनअप के सबसे प्रीमियम मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि Apple सिर्फ एक नहीं, बल्कि अलग-अलग फोल्डेबल डिजाइन विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिससे आने वाले समय में iPhone का रूप पूरी तरह बदल सकता है.

2 / 8अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी की पूरी iPhone रेंज के लिए एक ‘हेलो प्रोडक्ट’ होगा. यानी यह डिवाइस सीधे तौर पर बाकी iPhones की ब्रांड वैल्यू और प्रीमियम इमेज को और मजबूत करेगा. (Photo-AI)
3 / 8शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Apple का पहला फोल्डेबल iPhone किताब की तरह खुलने वाला होगा, बिल्कुल Samsung Galaxy Z Fold सीरीज की तरह. इसमें बड़ी स्क्रीन होगी, जो टैबलेट जैसा अनुभव दे सकती है. (Photo-AI)
4 / 8Bloomberg के मशहूर टेक रिपोर्टर मार्क गुरमन के मुताबिक Apple अब एक छोटे और कॉम्पैक्ट क्लैमशेल डिजाइन पर भी काम कर रहा है. यह फोन वर्टिकल तरीके से फोल्ड होगा और बंद होने पर एक स्क्वायर शेप ले लेगा. (Photo-AI)
5 / 8इस क्लैमशेल फोल्डेबल iPhone को अंदरखाने ‘iPhone Flip’ कहा जा रहा है. इसका डिजाइन Samsung Galaxy Z Flip और Motorola Razr जैसे फोन्स से मिलता-जुलता हो सकता है, जो स्टाइल और पोर्टेबिलिटी पर ज्यादा फोकस करते हैं. (Photo-AI)
6 / 8रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तरह के क्लैमशेल डिजाइन के प्रोटोटाइप Apple की लैब्स में टेस्ट किए जा चुके हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह डिवाइस कब तक आम यूजर्स के लिए लॉन्च होगी. (Photo-AI)
7 / 8Apple का मानना है कि अगर पहला फोल्डेबल iPhone सफल रहता है, तो यूजर्स अलग-अलग शेप और साइज के फोल्डेबल iPhones में दिलचस्पी दिखाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे आज अलग-अलग साइज के iPhones मौजूद हैं. (Photo-AI) (नोट- दिखाई गई तस्वीरें सिर्फ रेफेरेंस के लिए है असल डिजाइन इससे कुछ अलग हो सकता है.)
8 / 8हालांकि Apple एक बड़े फोल्डेबल iPad पर भी काम कर रहा था, लेकिन उस प्रोजेक्ट में तकनीकी दिक्कतें आई हैं. फिलहाल कंपनी का फोकस फोल्डेबल iPhones पर है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अलग-अलग फॉर्म फैक्टर में आकर्षित किया जा सके. (Photo-AI)
.png)