Egg Halwa Recipe: ऑमलेट का मजा तो आपने खूब लिया होगा, लेकिन आज ट्राई करें अंडे का स्वादिष्ट हलवा, जानें रेसिपी

Egg Halwa Recipe You must have enjoyed a lot of omelet, but try today's delicious egg halwa, know the recipe
विज्ञापन

Egg Halwa Recipe In Hindi: अंडा एक रिच प्रोटीन फूड है। जिसको लोग नाश्ते के तौर पर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग अंडे की मदद से कई तरह की डिशेज जैसे- अंडा भुर्जी, अंडा करी, एग पराठा या एग चाट बनाकर खाना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या कभी आपने अंडे का हलवा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए अंडे का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये अंडे की एक बहुत ही यूनीक और डिलीशियस डिश है।

विज्ञापन

अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं तो ये स्वीट डिश आपको यकीनन खूब पसंद आएगी, तो चलिए जानते हैं अंडे का हलवा (Egg Halwa Recipe) बनाने की रेसिपी-

अंडे का हलवा बनाने की सामग्री-

  • 5 अंडे
  • 200 ग्राम चीनी
  • 200 ग्राम मिल्क मेड
  • 200 मिलीलीटर दूध
  • 11-12 काजू
  • 8-10 बादाम
  • 8-9 पिस्ता
  • 1 टेबल स्‍पून इलाइची पाउडर
  • 50 ग्राम घी
  • 50 ग्राम डालडा
  • चुटकीभर रंग

अभी पढ़ें – पत्तागोभी की केवल सब्जी ही नहीं, आज ट्राई करें स्वाद में लजीज पराठा, ये रही रेसिपी

विज्ञापन

अंडे का हलवा बनाने की रेसिपी- (Egg Halwa Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चीनी को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
  • इसके बाद आप इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिलाएं।
  • फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में अंडे को फोड़ें और इसको चीनी पाउडर में डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद आप इसमें मिल्क मेड, घी और डालडा डालें और मिलाकर पेस्‍ट तैयार कर लें।
  • फिर आप इस पेस्‍ट में थोड़ा सा फूड कलर डालें और मिला लें।
  • इसके बाद आप इसको मिक्सी में डालें और अच्छी तरह से पीस लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में तैयार मिक्चर डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं।
  • इसके बाद आप इसको धीमी आंच पर करीब दस मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • फिर आप इसमें सूखे मेवे डालें और हलवे के घी छोड़ने तक करीब पांच मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
  • अब आपका यूनीक और टेस्टी अंडे का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको सूखे मेवों से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ