Yoghurt Benefits: दही के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। लोग इसका आनंद रोटी चावल सलाद या नाश्ते के साथ लेना पसंद करते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं की दही एक नहीं बल्कि कई तरह के होती हैं, जिसे योगर्ट भी कहा जाता है और इसके फायदे भी अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं कि दही के कितने प्रकार होते हैं?
सादा दही
सादा दही आसान और हेल्दी ऑप्शन होता है। जिसे आप रोटी चावल या फलों के साथ लेते हैं। इसका टेस्ट मीठा या फिर खट्टा होता है। ये प्रोबायोटिक्स का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है।
ये भी पढ़ें- विटामिन के कैप्सूल से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, डाइट में करें शामिल
ग्रीक दही
ग्रीक दही को आधे रेगुलर दही और आधे दूध के साथ मिलकर बनाया जाता है, जिससे ये गाढ़ा, मलाईदार और प्रोटीन से भरपूर होता है। ये उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड को शामिल करना चाहते हैं।
स्विस दही
स्विस दही, जिसे स्टिरर्ड दही के नाम से भी जाना जाता है। ये कल्चर्ड दूध से बनाया जाता है, जिसे फिर ठंडा करके एक बड़े कंटेनर में रखा जाता है। ये खाने में सॉफ्ट और मलाईदार होती है और इसका टेस्ट हल्का मीठा होता है।
केफिर दही
केफिर एक फर्मेन्टेड दही है, केफिर अनाज से बनता है। इसका टेस्ट थोड़ा खट्टा होता है और यह प्रोबायोटिक से भरपूर होती है। जो आंतों और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।
नारियल दही
नारियल की दही दूध के बजाय नारियल से तैयार किया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और अगर आप डेयरी प्रोडक्ट को इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो इस दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में हरी प्याज खाने के होते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
12 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
16 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
22 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines