Yoghurt Benefits: क्या आपने कभी लिया है इन 5 तरह की दही का लुफ्त? जानें इनके नाम

Yoghurt Benefits: दही एक नहीं बल्कि कई तरह की होती हैं और इसके फायदे भी अलग-अलग होते हैं। कुछ दही को दूध से नहीं बल्कि फल और अनाज से तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं दही के प्रकार…

Yoghurt Benefits

Yoghurt Benefits

विज्ञापन

सादा दही

सादा दही आसान और हेल्दी ऑप्शन होता है। जिसे आप रोटी चावल या फलों के साथ लेते हैं। इसका टेस्ट मीठा या फिर खट्टा होता है। ये प्रोबायोटिक्स का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है।

विज्ञापन

ग्रीक दही

ग्रीक दही को आधे रेगुलर दही और आधे दूध के साथ मिलकर बनाया जाता है, जिससे ये गाढ़ा, मलाईदार और प्रोटीन से भरपूर होता है। ये उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड को शामिल करना चाहते हैं।

विज्ञापन

स्विस दही

स्विस दही, जिसे स्टिरर्ड दही के नाम से भी जाना जाता है। ये कल्चर्ड दूध से बनाया जाता है, जिसे फिर ठंडा करके एक बड़े कंटेनर में रखा जाता है। ये खाने में सॉफ्ट और मलाईदार होती है और इसका टेस्ट हल्का मीठा होता है।

केफिर दही

केफिर एक फर्मेन्टेड दही है, केफिर अनाज से बनता है। इसका टेस्ट थोड़ा खट्टा होता है और यह प्रोबायोटिक से भरपूर होती है। जो आंतों और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।

विज्ञापन

नारियल दही

नारियल की दही दूध के बजाय नारियल से तैयार किया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और अगर आप डेयरी प्रोडक्ट को इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो इस दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ