Yoga For Reducing Effects Of Aging: आज की भागती-दौड़ती लाइफ में हर कोई हेल्दी और फिट दिखना चाहता है, जवां दिखने के साथ-साथ सुंदर भी दिखना चाहता है। लेकिन समय के साथ-साथ उम्र का बढ़ना तो प्रकृति का नियम है, जिसे कोई चेंज नहीं कर सकता है। लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि उनकी बढ़ती उम्र थम जाए, चेहरे पर झुर्रियां नजर न आएं। ऐसे में कई लोग तरह कई तरह की एक्टिविटी करते हैं और कुछ तो तरह तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा डाइट में कई तरह के बदलाव भी करते हैं और इस चक्कर में अक्सर कई सारी समस्याएं भी बढ़ती हैं।
इसलिए आपको जरूरत है कुछ नेचुरल मेथड को अपनाने की, जो बढ़ती उम्र पर लगाम लगा सके। इसमें आपके लिए योग से बढ़कर कुछ नहीं है। योग में इतनी ताकत होती है कि आप हेल्दी रहने के साथ-साथ फिट रह सकते हैं और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। इसके अलावा आपका चेहरा भी लंबे टाइम तक ग्लोइंग बना रहता है। इसलिए योग को अपनी रुटीन में जरूर फॉलो करें। तो चलिए आज आपको इन 2 योग के बारे में बताते हैं,जिससे आपकी बढ़ती उम्र में भी आप जवां बने रह सकते हैं।
गोमुखासन (Gomukhasana)
कैसे करना है
इस योग को करने के लिए अपने पैर फैलाकर बैठें। बाएं पैर को दाएं घुटने के नीचे मोड़ें, ऐसे ही दाएं पैर को बाएं घुटने के ऊपर मोड़ें। एड़ियां हिप के पास होनी चाहिए। दायां हाथ सिर के ऊपर सीधा उठाएं, उसे पीछे की ओर मोड़ें। दूसरे हाथ को पीछे की ओर ले जाएं, उंगलियों को आपस में मिलाएं। सिर को सीधा रखते हुए मुंह सामने की ओर रखें। कुछ सेकंड तक रुकें। अब दूसरे पैर और हाथ से दोहराएं।
क्या लाभ मिलता है
रीढ़ में लचीलापन बढ़ता है। इसके अलावा मांसपेशियों की हार्डनेस को कम करता है। पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है। शोल्डर, पीठ दर्द से राहत देता है। एक्टिव लाइफस्टाइल को बढ़ावा देता है, जो अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
दीवार के सहारे विपरीतकरणी (With The Help Of Wall Opposite Surd)
Image Credit: Ekhart Yoga
कैसे करना है
घुटनों को मोड़कर चटाई पर लेट जाएं और पैरों को दीवार से धीरे-धीरे सटा लें। पैर जमीन के समान हों। अब सांस लेते हुए हिप्स को जमीन से जितना हो सके ऊपर उठाने की कोशिश करें। अब पैरों को एक-एक कर जितना हो सके उतना ऊपर ले जाएं। हाथों का सहारा ले सकते हैं। सांस छोड़ते हुए अपनी पहले वाली पोजीशन में आ जाएं।
क्या लाभ मिलता है
हाथों, कंधों और रीढ़ को मजबूत करता है। पॉश्चर को ठीक करता है। इससे दिमाग तक ब्लड फ्लो बढ़ता है। दिल की सेहत सुधारती है जो कि उम्र बढ़ने के साथ सेहत ठीक रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा कमजोर मांसपेशियों में चोट का खतरा कम होता है।
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रेकिंग का है प्लान? गलती से भी ये 6 चीजें ले जाना न भूलें
संबंधित खबरें
सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
38 mins agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 hr agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
2 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
5 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
6 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
8 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
20 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines