Year Ender 2025: बॉलीवुड स्टार्स फैशन के मामले में फैशन मॉडल्स को भी पीछे छोड़ देते हैं. इस साल ऐसे कई सेलेब्स रहे जिन्होंने फैशन की दुनिया में कदम रखा या कहें डेब्यू किया है. चाहे मेट गाला हो या फिर कांस फिल्म फेस्टिवल, रेड कार्पेट पर इन सेलेब्स का जलवा देखने मिला. डेब्यू (Fashion Debut) करने वाले फैशन आइकन में शाहरूख खान से लेकर सैंयारा फेम अनीत पड्डा भी शामिल हैं. यहां देखिए उन स्टार्स की लिस्ट जिन्होंने इस साल इंटरनेट पर अपने स्टाइल से तहलका मचा दिया.
साल 2025 के फैशन डेब्यू
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने इस साल मेट गाला डेब्यू किया. सब्यासाची के डिजाइनर आउटफिट और जूलरी में शाहरुख का रेड कार्पेट लुक देखते ही बनता था. शाहरुख इस लुक में ऑल ब्लैक आउफिट कैरी करते नजर आए थे जिसमें फ्लोर लेंथ का तस्मानियन सुपरफाइन वूल कोट था जिसपर जापानी होर्न बटन लगे थे. इस सिंगल ब्रेस्टेड हैंड कैनवास्ड कोट के पीक कोलर और वाइड लेपल से शाहरुख के पूरे लुक पर चार-चांद लग गए. इंटरनेट यूजर्स ने शाहरुख के मेट गाला डेब्यू को खूब पसंद किया था.
मनीष मल्होत्रा
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस साल मेट गाला में डेब्यू किया है. एशिया के लीडिंग फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा स्कल्पचुरल शेरवानी पहने नजर आए जिसके ऊपर उन्होंने टेलर्ड ब्लेजर पहना था. क्लस्टर ब्रूच और हाई जूलरी पहने रेड कार्पेट पर पोज करते मनीष मल्होत्रा से नजरें हटाना मुश्किल था.
आलिया भट्ट
इस साल एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कांस फिल्म फेस्टिवल में पहली बार शिरकत की. आलिया रेड कार्पेट पर लॉन्ग ऑफ शॉल्डर ड्रेस में नजर आईं जिसपर लेस एंब्रोइडरी, ऑर्गेंजा और इनेमल फूल और रफ्फल्स की डिटेलिंग थी. रिया कपूर ने आलिया के इस लुक को स्टाइल किया था. रेड कार्पेट पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी आलिया का यह लुक हिट रहा था.
अनन्या पांडे
एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस साल भारत में शनेल की ब्रांड अंबेसेडर रहीं. इस बिग मूमेंट को अनन्या ने अपने स्टाइल से और खास बना दिया. अनन्या अपने पहले शनेल क्रूज शो में इटली गई थीं जहां वे ब्लैक टियर्ड ड्रेस में नजर आईं जिसे उन्होंने ब्लैक कार्डिगन के साथ स्टाइल किया था.
अनीत पड्डा
साल 2025 की सुपरहिट फिल्मों में सैंयारा की गिनती होती है. सैंयारा से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अनीत पड्डा रातोंरात नैशनल क्रश बन गई थीं. अनीत इस साल लैक्मे की जेन जी फेस रहीं और अपना रनवे डेब्यू किया. तरुन तहलानी के डिजाइनर आउटफिट में अनीत का लुक देखते ही बनता था.
यह भी पढ़ें – Year Ender 2025: इस साल वायरल रहे ये 5 फिटनेस ट्रेंड्स, लोगों ने कसरत के मामले में नहीं छोड़ी कोई कसर
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
42 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines