Wrong Bra Size: सभी महिलाएं दिन खत्म होने के बाद अपनी ब्रा उतारना पसंद करती हैं! ज्यादातर महिलाएं रात में ब्रा को उतारकर खुद को फ्री करती हैं। लेकिन कई चीजों का जानना आपके लिए बहुत जरूरी हैं। जैसे क्या आपको दिनभर ब्रा पहनने के बाद शोल्डर में दर्द होता है? क्या ब्रा पहनने के बाद असुखद महसूस करते है?
अगर इन सभी सवालों के जवाब हां हैं तो इसका मतलब है कि आपकी ब्रा का साइज आपके चेस्ट के अनुसार सही नहीं है। कुछ महिलाएं कॉटन आदि की ब्रा इसलिए यह पहनती हैं कि यह अधिक कंफर्टेबल होगी। हालांकि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी ब्रा कितनी अच्छी तरह से बनी हुई है अगर आप गलत साइज के कपड़े पहने हुए हैं तो यह कभी सही नहीं लगेगा। जैसे आजकल ब्रा में भी ऑप्शन की कोई कमी नहीं है और इसलिए लड़कियां अक्सर तरह-तरह की ब्रा को एक्सपेरिमेंट करने लगती हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों में बताएंगे, जो आपको संकेत देगी की आप गलत साइज की ब्रा पहन रही हैं।
ये भी पढ़ें: शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ये 5 चीजें सबसे बेस्ट, डाइट में जरूर करें शामिल
ब्रेस्ट का लटकना
अगर आप ब्रा पहन रही हैं और उस समय आपके ब्रेस्ट ब्रा से बहार जा रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके कप के लिए बहुत छोटा है। खराब फिटिंग वाली ब्रा पहनने से बस्ट को पर्याप्त सहारा नहीं मिलता, जिससे बस्ट ढीले पड़ सकते हैं।
स्ट्रेप का सरकते रहना
जब आप ब्रा पहनती हैं तो उसकी स्ट्रेप को एडजस्ट करना बेहद जरूरी होता है। हालांकि अगर इसे एडजस्ट करके के बाद भी अगर उसकी स्ट्रेप सरकती रहती है तो यह भी एक संकेत है कि आपकी ब्रा का साइज गलत है। वहीं अगर आपकी स्ट्रेप बहुत टाइट है या फिर ब्रा पहनने के बाद आपको शोल्डर में दर्द हो रहा है, तो यह भी ब्रा के छोटे होने की ओर इशारा करता है।
बैंड साइज का बहुत टाइट होना
यदि आपकी ब्रा दर्द करती है और आपकी बाजू, पीठ या स्तनों के नीचे कट जाती है, तो इसका अर्थ है कि बैंड साइज बहुत टाइट है। यह संकेत है कि आपकी ब्रा का साइज सही नहीं है। ब्रा में आपको कंफर्ट महसूस होना चाहिए, इसे टार्चर नहीं होना चाहिए। आपकी बैक टाइट होनी चाहिए, लेकिन इतनी नहीं कि आप खुद को असहज महसूस करने लग जाएं।
कप और ब्रेस्ट के बीच गैपिंग
कई बार लड़कियां अधिक कंफर्ट पाने के लिए ऐसी ब्रा को चुन लेती हैं जो उनके लिए थोड़ी लूज होती है। दरअसल, वह एकदम फिटिंग की ब्रा पहनने से बचती हैं और एक नंबर बड़ी ब्रा चुनती हैं। इसमें उन्हें अधिक आराम महसूस होता है। हालांकि इस तरह की ब्रा में कप और ब्रेस्ट के बीच में गैपिंग होती है, जिसके कारण ब्रा का सही तरीका आपके ब्रेस्ट को सपोर्ट करना वह भी पूरा नहीं हो पाता।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
13 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
17 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
21 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
23 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines