हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावधान! चाय के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

Worst Food Combination: अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। अक्सर हम चाय के साथ कुछ न कुछ खाते हैं। ये स्नैक्स हमारी छोटी-मोटी भूख को दूर करने में मदद करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ कुछ चीजें खाने से सेहत बिगड़ सकती है?

विज्ञापन

Worst Food Combination: अपने देश में चाय को अमृत माना जाता है। चाय पीना तो मानो सौभाग्य की बात है। लेकिन सेहत के लिहाज से चाय बड़ी हानिकारक ड्रिंक होती है। हमारे यहां, ज्यादा मात्रा में चाय पी जाती है और उसके साथ कुछ न कुछ खाया भी जाता है। चाय पीने का यह तरीका सेहत के लिए और भी ज्यादा हानिकारक होता है। शाम की चाय के साथ पकौड़े और सुबह की चाय के साथ बिस्कुट या रस्क खाने की परंपरा तो आम सी है। आइए, इस रिपोर्ट में हम आपको चाय के साथ खाई जाने वाली ऐसी कॉमन चीजों के बारे में बताते हैं जो नुकसानदायक होती हैं।

इन चीजों के साथ भूलकर भी न पिएं चाय

1.खट्टे फल

चाय के साथ फल, खासतौर पर खट्टे फल, जैसे- संतरा, नींबू या मौसंबी को गलती से भी नहीं खाना चाहिए। ये फल चाय से अलग प्रवृत्ति के होते हैं जो चाय के साथ मिलकर उल्टा रिएक्ट करते हैं। चाय में मौजूद टैनिन फल के साथ मिलकर पाचन शक्ति को कमजोर बना सकता है। जिन्हें पेट की समस्याएं लगी रहती हैं, वे ऐसा करने से बचें।

ये भी पढ़ें- Eyes Care Tips: आंखों की रोशनी तेज करने में मददगार हैं ये 5 ड्रिंक्स! जानें पीने का सही तरीका

विज्ञापन

2.डेयरी प्रोडक्ट

यह सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, मगर सत्य है। चाय दूध से बनती है लेकिन चाय के साथ अन्य डेयरी प्रोडक्ट, जैसे पनीर, दही या इनसे बनी मिठाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट, चाय के साथ मिलकर पेट पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इससे पेट फूलने और कब्ज की समस्या हो सकती है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

3.फ्राइड फूड्स

फ्राइड फूड्स में तेल होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तेल में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं, जो शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकते हैं और इससे हृदय रोग की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। चाय के साथ पकौड़े और समोसे खाना तो काफी आम है, लेकिन ये कॉम्बिनेशन एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

4. मसालेदार खाना

चाट और स्नैक्स में मैदा, तेल और खूब मसाले होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। चाय और मसालों का कॉम्बो पाचन की समस्याओं को बढ़ाता है। चाय हमें रिलैक्स करने में मदद करती है, वहीं इसके साथ मसालेदार चीजें खा लेने से आपका मन खराब हो सकता है। इससे जी मिचलाना और मूड स्विंग्स होना कॉमन है।

विज्ञापन

5.शुगर प्रोडक्ट्स

चाय में पहले से ही चीनी होती है। अगर हम इसके साथ कोई ज्यादा मीठी चीज, जैसे- केक, पेस्ट्री या खीर खाएंगे, तो शरीर में शुगर की मात्रा एकदम से बढ़ जाएगी। दूध और चीनी का ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे शरीर में ऊर्जा की भी कमी होती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, हमें चाय के साथ कुछ भी खाने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- High Cholesterol Diet: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करेंगे ये 7 फल, ऐसे करें डाइट में शामिल

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola