हर साल 5 अक्टूबर को वर्ल्ड टीचर्स डे यानी विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन दुनिया के टीचर्स को सम्मान देने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है. एक टीचर बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि उनके फ्यूचर को शेप देने में भी अहम भूमिका निभाता है. हालांकि, उन्हें सम्मान देने के लिए भारत में 5 सितंबर को टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन दुनियाभर में यह दिन 5 अक्टूबर को मनाया जाता है. मगर क्या आपने कभी सोचा है कि 5 अक्टूबर को ही क्यों वर्ल्ड टीचर्स डे मनाया जाता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इस दिन का इतिहास और इससे जुड़ी खास बातें.
इसे भी पढ़ें- पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है World Teachers’ Day?
वर्ल्ड टीचर्स डे की तारीख सबसे पहले 5 अक्टूबर 1966 को तय की गई थी. इसी दिन यूनेस्को और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन ने टीचर से जुड़े एक जरूरी दस्तावेज को बनाकर अपनाया गया था. इसे रिकमेंडेशन कन्सर्निंग द स्टेटस ऑफ टीचर्स कहा जाता है. इस सिफारिश में शिक्षकों के अधिकारों, उनकी जिम्मेदारियों, काम की तरीके और उनकी आजादी को लेकर बात की गई थी.
पहली बार कब मनाया गया था यह दिन?
यह दिन पहली बार 1994 में मनाया गया था. इसके बाद से हर साल 5 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है. यूनेस्को ने इस दिन टीचर्स और एजुकेशन सिस्टम में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बात की.
वर्ल्ड टीचर्स डे का क्या है महत्व?
एजुकेशन की क्वालिटी में शिक्षक की भूमिका बेहद जरूरी होती है. एक शिक्षक बच्चों को विषय की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें सोचने, सवाल पूछने और सही फैसले लेने के लिए भी प्रेरित कर सकता है. यह दिन इस बात पर भी ध्यान आकर्षित करता है कि शिक्षकों को बेहतर काम करने के लिए और काम करने का अच्छा माहौल मिलना जरूरी है.
टीचर्स डे और वर्ल्ड टीचर्स डे में क्या अंतर है?
भारत में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है. यह दिन देश के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. वहीं, वर्ल्ड टीचर्स डे हर साल 5 अक्टूबर को दुनियाभर में मनाया जाता है. इसलिए दोनों दिवस शिक्षकों के सम्मान से जुड़े होने के बावजूद अलग-अलग तारीखों से रिलेटेड है.
इसे भी पढ़ें- प्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
11 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
16 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
22 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines