हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Environmental Health Day 2025: बच्चों को इस तरह बताएं पर्यावरण का महत्व, सिखाएं ये 7 काम

World Environmental Health Day 2025 Theme: विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के दिन बच्चों को बताएं इस दिन का महत्व, थीम और इतिहास के साथ ही अपने आस-पास की जगह को साफ और सुरक्षित रखने का तरीका.

विज्ञापन
World Environmental Health Day 2025 History: बच्चे इस तरह सीखेंगे पर्यावरण को सुरक्षित रखना. Image Credit- Pexels

World Environmental Health Day 2025: हर साल 26 सितंबर के दिन विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. इसदिन को मनाने का मकसद पर्यावरण और मनुष्यों के बीच सामंजस्य बिठाना, लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करना और पर्यावरण को बचाने व सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. इस साल पर्यावरण दिवस की थीम (World Environmental Health Day Theme) है, ‘साफ हवा, स्वस्थ लोग’. हमारे आस-पास तेजी से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है. ऐसे में हवा को साफ रखना और खुद का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना जरूरी है. इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2011 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एन्वायरमेंटल हेल्थ के द्वारा इंडोनेशिया में हुई काउंसिल मीटिंग में हुई थी. इसके बाद से ही हर साल पर्यावरण के अलग-अलग पहलु पर बात करते हुए इस दिन को मनाया जाने लगा. ऐसे में यहां जानिए किस तरह कम उम्र से ही बच्चों को पर्यावरण के महत्व से अवगत करवाया जा सकता है और बच्चों में पर्यावरण को बचाने के गुण डाले जा सकते हैं.

बच्चों को इस तरह सिखाएं पर्यावरण का महत्व

  • आप घर में पौधे लगा सकते हैं और बच्चों को अपने साथ इन पौधों में पानी डालना, खाद डालना और पौधों की सफाई करना सिखा सकते हैं. इस तरह बच्चे पौधों (Plants) से प्यार करना सीखते हैं.
  • बच्चों को प्रदूषण (Pollution) के बारे में बताएं और उनसे कहें कि जितना हो सके वे अपने आस-पास की जगह को साफ करें.
  • बच्चों को अपना कूड़ा कूड़ेदान में फेंकना सिखाएं. चाहे सड़क हो या गली का चौराहा, जबतक कूड़ादान नजर ना आए तबतक उन्हें कूड़ा अपने ही पास रखना है यह उन्हें समझाएं.
  • घर के लाइट और पंखों की जब जरूरत ना हो तो उन्हें बंद करके रखना चाहिए यह बच्चों को बताएं. बच्चों से कहें कि जब भी वे कमरे से बाहर निकलें तो बिजली के उपकरणों को बंद कर दें.
  • बच्चों को चाहे नहाना कितना ही अच्छा लगता हो उन्हें बताएं कि घंटों तक नहाना पानी की बर्बादी होती है. शावर के बजाय बच्चों को कभी-कभी बाल्टी से भी नहाने के लिए कहें.
  • बच्चों को आप अपने साथ कैंपिंग वगैरह करने लेकर जा सकते हैं. प्रकृति के बारे में बच्चों को बताने और प्रकृति से उन्हें रूबरू कराने का यह एक अच्छा तरीका होता है.
  • बच्चों को जानवरों के बारे में बताएं. उन्हें समझाएं कि वे जो प्लास्टिक का कूड़ा यहां-वहां फेंकते हैं वो जानवरों के लिए किस-किस तरह से खतरनाक हैं. इस तरह बच्चे अपनी ही नहीं बल्कि जानवरों और पर्यावरण की रक्षा करना भी सीखते हैं.

यह भी पढ़ें – बच्चे का बुखार कैसे चेक करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सही तरीका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola