World Coconut Day 2025: नारियल दिवस का उद्देश नारियल के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही नारियल को ‘ट्री ऑफ लाइफ’ भी कहा जाता है। क्योंकि इसका हर हिस्सा काम आता है नारियल पानी से लेकर तेल और सूखा गोला (ड्राई कोकोनट) तक। साथ ही नारियल की जड़ भी काफी चीजों में काम आती है। आइए जानते हैं इस दिन के बारे में गहराई से कि आखिर ये दिन क्यों मनाया जाता है इसकी शुरूआत कब से हुई है।
क्यों मनाया जाता है विश्व नारियल दिवस
नारियल दिवस हर साल 2 सितंबर को मनाया जाता है ताकि नारियल की महत्ता, इसके स्वास्थ्य लाभ, और सभी के जिंदगी योगदान के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। नारियल का हर हिस्सा जैसे फल, पानी, तेल, छाल, पत्तियां किसी न किसी रूप में उपयोगी होता है। यह दिन विशेष रूप से नारियल किसानों और इससे जुड़ी इंडस्ट्री को बढ़ावा देना करने के लिए मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें- Monsoon Workout Tips: जिम जाए बिना फिट दिखना है? बारिश में घर पर ट्राय करें ये 6 एक्सरसाइज
कब से हुई इसकी शुरूआत
ऐसा माना जाता है कि नारियल दिवस पहली बार 2 सितंबर 2009 को मनाया गया था और तब से ही यह हर वर्ष मनाया जा रहा है। इस दिन की शुरुआत Asian and Pacific Coconut Community (APCC) ने की थी।
नारियल का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नारियल फोड़कर की जाती है, जिसे समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। मंदिरों में नारियल चढ़ाना एक आम परंपरा है। जो की हर कोई करता है। इसके अलावा त्योहारों, विवाह पर भी नारियल का काफी महत्व होता है और ज्यादातर यूज किया जाता है। यह न केवल आर्थिक रूप से बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें- Healthy Soup For Diet: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं हेल्दी रागी सूप, एक्सपर्ट की स्पेशल रेसिपी
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
1 hr agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
3 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
3 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
5 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
7 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
9 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
11 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines