Monsoon Workout Tips: जिम जाए बिना फिट दिखना है? बारिश में घर पर ट्राय करें ये 6 एक्सरसाइज

आजकल की भारी बारिश के चलते ऐसे कई सारे लोग हैं जो अपनी एक्सरसाइज की छुट्टी कर बैठते हैं। जिम नहीं जाते हैं, योगा क्लास नहीं जा पाते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आप बरसात के मौसम में भी कैसे एक्सरसाइज कर सकते हैं, साथ ही खुद को फिट रख सकते हैं।

Monsoon Workout Tips: जिम जाए बिना फिट दिखना है? बारिश में घर पर ट्राय करें ये 6 एक्सरसाइज
विज्ञापन

Monsoon Workout Tips: आजकल कई जगहों पर काफी ज्यादा बारिश हो रही है। लोग घर से निकलने से पहले कई बार सोच रहे हैं। इसके साथ ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो जिम, योगा, जुम्बा क्लास जैसी जगहों पर नहीं जा पाते हैं। जिसके चलते सेहत से समझौता हो जाता है और फिर एक दिन एक्सरसाइज न करने का अफसोस भी होता है। साथ ही कुछ को तो जिम, योगा आदि न जाने का बहाना मिल जाता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं जो जिम न जाने पर अफसोस मनाते हैं तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कुछ मॉनसून एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें आप घर के किसी भी कोने में आराम से कर सकते हैं।

50 रोप जंप्स

अगर आप घर पर ही रोप जंप्स करते हैं तो इससे आपकी कैलोरी बर्न होती है। इसके साथ ही ये हड्डियों को स्वास्थ्य रखने के लिए काफी मददगार है और बॉडी को टोन करता है। आप इस एक्सरसाइज की 50 जंप्स कर सकते हैं।

विज्ञापन

30 क्रॉस जंप

आप घर पर आराम से इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। ये कैलोरी बर्न करने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने, पैरों और कोर की मांसपेशियों को मजबूत करने तक में काफी मददगार होता है। आप इस एक्सरसाइज की रोजाना 30 जंप कर सकते हैं।

20 हाई नीज

आप चाहें तो घर पर ही हाई नीज वाली एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। ये दिल को स्वस्थ रखने में काफी मदद करती है, कैलोरी जलाती है, पेट की चर्बी कम करती है, और कोर (पेट और पीठ) की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में मदद करती है।

विज्ञापन

जंप स्क्वैट्स

जंप स्क्वैट्स आपके निचले हिस्से को मजबूत बनाने में काफी मददगार होता है, जैसे जांघ, कूल्हे और पैरों को। साथ ही इससे वजन भी घटता है। आप चाहें तो बरसात के मौसम में घर पर इस एक्सरसाइज को भी कर सकते हैं।

10 बटरफ्लाय

अगर आप बटरफ्लाय करते हैं तो यह कूल्हों और जांघों को खोलता है। साथ ही कमर दर्द से राहत दिलाता है और पैरों की थकान व सूजन कम करता है। यह एक्सरसाइज महिलाओं की पीरियड संबंधी
समस्याओं में भी काफी मददगार है।

विज्ञापन

10 वी-सिट (V-Sit)

वी-सिट (V-Sit) पेट की मांसपेशियों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। आप चाहें तो इस एक्सरसाइज को भी फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ