World Chocolate Day Recipe: चॉकलेट ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है और कई लोग तो इसे व्यंजन बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में अगर आप भी चॉकलेट लवर हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप चॉकलेट या बिस्कुट की मदद से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर सकते हैं. अगर आप भी इस खास दिन को मीठे अंदाज़ में सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो बोरबॉन बिस्कुट से बनने वाली ये दो आसान और लजीज रेसिपीज़ जरूर ट्राई करें. कम सामग्री में तैयार होने वाली ये मिठाइयां बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी.
इसे भी पढ़ें- इंडक्शन पर दूध गर्म करते वक्त लग सकता है करंट, अगर इन बातों का नहीं रखा ध्यान
चॉकलेट कलाकंद
सामग्री
- 1 पैकेट- बोरबॉन बिस्कुट
- 200 ग्राम- कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1 कप- दूध
- 4 बड़े चम्मच- चीनी
- ड्राई फ्रूट्स- कटे हुए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें और बिस्किट को हल्का दरदरा पीस लें.
- एक पैन में कद्दूकस किया हुआ पनीर और दूध डालकर मध्यम-धीमी आंच पर 8 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें चीनी डालें और पूरी तरह घुलने तक चलाते रहें. इसके बाद बिस्किट का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इस तैयार सामग्रियों को एक ट्रे में फैलाएं और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें.
- इसे लगभग 30 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने दें और सेट होने के बाद मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें.
चॉको लड्डू
सामग्री
- 1 पैकेट- बिस्कुट
- जरूरत के हिसाब से- दूध
- 1 चम्मच- मिल्क पाउडर
- 2 चम्मच- ड्राई फ्रूट्स
- 2 चम्मच- कोको पाउडर
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में बिस्कुट को दरदरा पीस लें. अब इसमें दूध, मिल्क पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे तब तक गूंथें और जब तक मुलायम आटा जैसा मिश्रण तैयार न हो जाए.
- अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें और हर लड्डू को कोको पाउडर में रोल करें ताकि इसका चॉकलेट स्वाद और बढ़ जाए.
- ऊपर से क्रश किए हुएबोरबॉन बिस्कुट छिड़ककर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में पोहा और पराठे से हटकर बनाएं वेजिटेबल उत्तपम, हर कोई करेगा तारीफ
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
6 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
6 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
7 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
9 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
10 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
11 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
13 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines