World Book Fair 2026: दिल्ली में कल से शुरू होगा किताबों का महाकुंभ, यहां जानिए रूट, टाइमिंग और फ्री एंट्री की पूरी डिटेल्स

World Book Fair Travel Guide: किताबों का महाकुंभ इस बार 10 जनवरी से शुरू होकर 18 जनवरी तक चलेगा. बुक लवर्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि इस बार वर्ल्ड बुक फेयर में एंट्री पूरी तरह से फ्री रखी गई है. यहां पर जाने के लिए अब आपको टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.  

Book Fair Pragati Maidan

इस साल पुस्तक मेले का 53वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है. Image Credit- News24

Book Fair Pragati Maidan: दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का 53वां संस्करण आयोजित होने जा रहा है. यह महाकुंभ 10 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के प्रकाशक, लेखक और लाखों पुस्तक प्रेमी हिस्सा लेंगे. आप भी इस महाकुंभ का हिस्सा बन सकते हैं और विचार और शब्दों की दुनिया में डूब सकते हैं. खास बात यह है कि इस बार इस मेले में 35 से ज्यादा देशों के 1,000 से ज्यादा प्रकाशन हिस्सा रहेंगे. अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह लेख पढ़ लें क्योंकि यहां पर आपको रूट, टाइमिंग और एंट्री से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है इस बार विश्व पुस्तक मेले की थीम?

इस बार का पुस्तक मेला बहुत ही खास है, क्योंकि इसकी थीम “Indian Military History: Valour and Wisdom @75” रखी गई है. इसका उद्देश्य स्वतंत्रता के 75 सालों में भारतीय सेना के साहस, योगदान और ज्ञान को सम्मान देना है. इस थीम के साथ ही यहां पर कई पवेलियन में इतिहास और वीरता की कहानियों को पढ़ा और खरीदा जा सकता है. 

बुक फेयर का टाइम और तारीख

यह मेला 10 से 18 जनवरी 2026 तक चलने वाला है. आप यहां पर सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक जा सकते हैं. खास बात यह है कि इस बार का मेला 40,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और दिल्ली के भारत मंडपम यानी प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है.  

विज्ञापन

पहली बार मिलेगी फ्री एंट्री

इस बार के मेले में आप बिल्कुल फ्री एंट्री ले सकते हैं. आपको कोई भी टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है. आयोजन के आयोजक ने यह फैसला लिया है ताकि हर उम्र के लोग आसानी से किताबों की दुनिया में आकर डूब सकें.

क्या है मेले की खासियत?

  • 3 हजार से ज्यादा किताबों के स्टॉल
  • 35 से ज्यादा देशों का भाग लेना
  • बच्चों के लिए अलग से इंतजाम
  • कतर को गेस्ट ऑफ ऑनर बनाना
  • फोकस कंट्री स्पेन को मिलना

राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय कार्यक्रम होगा

डिजिटल क्रेज को देखते हुए यहां पर राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान आप 6,000 से अधिक मुफ्त ई-बुक्स देख सकते हैं. साथ ही, एआई और गेमिंग के जरिए कहानियों पर बात भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ