World Animal Welfare Day 2025: घर में हैं पेट्स तो भूलकर भी न रखें ये चीजें, हो सकती हैं खतरनाक

Animal Welfare Day 2025: क्या आप जानते हैं कि पैट्स के होते हुए घर में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए? अगर नहीं तो आइए जानते हैं इसके बारे में गहराई से.

World Animal Welfare Day

इन 5 चीजों को घर में रखना कर दें बंद. Image Source Freepik

विज्ञापन

World Animal Welfare Day 2025: अगर आपके घर में पालतू जानवर (Pets) जैसे कुत्ता, बिल्ली आदि हैं, तो कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें घर में रखना उनके लिए खतरनाक हो सकता है. पालतू जानवर चीजों को समझ नहीं पाते हैं और वे कई बार बिना जाने चीजों को चबा लेते हैं या निगल लेते हैं, जिससे उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं (Health Issues) हो सकती हैं. इसलिए, उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, नीचे 5 ऐसी चीजें दी गई हैं जिन्हें पालतू जानवरों के घर में रखने से बचना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें.

चॉकलेट और कैफीन वाली चीजें

अगर आपके घर में चॉकलेट इधर-उधर रखी रहती हैं तो आप उसे हटा दें. इसमें थियोब्रोमाइन (Theobromine) नामक एक रसायन होता है, जो कुत्तों और बिल्लियों के लिए बहुत ही खराब होते हैं. कैफीन भी उनके हृदय को प्रभावित कर सकता है. अगर वे गलती से इसे खा लें, तो उल्टी, दौरे आना या यहां तक कि मौत भी हो सकती है.

विज्ञापन

क्लीनिंग प्रोडक्ट्स

घर की सफाई में इस्तेमाल होने वाले ब्लीच, फिनाइल और अन्य केमिकल वाले प्रोडक्ट्स (Chemical Products) पालतू जानवरों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इनकी गंध से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो सकती है या त्वचा पर जलन हो सकती है. इसलिए घर में रखी इन चीजों को पैट्स से दूर रखें.

छोटे प्लास्टिक आइटम और खिलौने

छोटे खिलौने, रबर बैंड या बटन जैसे छोटे आइटम पालतू जानवरों द्वारा आसानी से निगले जा सकते हैं, जिससे गले में फंसने या पेट में रुकावट की समस्या हो सकती है. साथ ही आगे चलकर ये पैट्स के लिए खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन

घरेलू पौधे जो विषैले हो सकते हैं

कुछ इनडोर पौधे जैसे एलोवेरा, पॉइंसेंटिया (Poinsettia), लिली और स्नेक प्लांट पालतू जानवरों के लिए जहरीले होते हैं. इन्हें चबाने से उल्टी, डायरिया या त्वचा पर एलर्जी हो सकती है.

तेज और धारदार चीजें

अगर आपके घर में तेज और धार वाली चीजें है तो उनको पैट्स से दूर रखें. छुरियां, कैंची, पिन्स, ब्रोकन ग्लास आदि जैसी वस्तुएं यदि खुली पड़ी हों, तो जानवर खेलते समय खुद को घायल कर सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ