Women Mental Health: महिलाओं में क्यों बढ़ रही दिमाग की बीमारी? जानें एक्सपर्ट की राय

Women Mental Health: अगर आप भी उन महिलाओं में से है, जो अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रखती हैं, तो आज से ही ये आदत छोड़ दे, क्योंकि ये आपके दिमाग पर बुरा असर डाल सकता है। इसके कारण आप कई बार डिप्रेशन का भी शिकार हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।  

Women Mental Health

Women Mental Health

Women Mental Health: कई बार महिलाएं हेल्थ की छोटी-छोटी चीजों को नॉर्मल समझ लेती हैं, लेकिन असल में ये नॉर्मल होती नहीं हैं। जहां तक महिलाओं का सवाल है तो ज्यादातर ऐसा देखा गया है कि वो अपने शरीर में होने वाली समस्याओं और परेशानियों के बारे में खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। कई बार घरों में और ऑफिस स्पेस में देखा है कि महिलाएं अपनी तकलीफों को छुपाती हैं। वो ज्यादा क्या इस पर बात ही नहीं करना चाहती हैं।

विज्ञापन

ऐसे में महिलाओं के स्वास्थ्य को मुद्दा बनाया और बात की देश की जानी मानी चिकित्सा जगत से जुड़ी डॉक्टर से. डॉक्टर बीरबाला PSRI अस्पताल में सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट हैं। पीएसआरआई से ही न्यूरो साइकेट्रिस्ट दीक्षा पार्थसारथी.  डॉ. ऑन कॉल आकांक्षा वत्स, पूजा सभरवाल आयुर्वेद में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और दिल्ली सरकार के चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। होम्योपैथ की सीमा जायसवाल जो 22 साल से प्रैक्टिस कर रही हैं।

विज्ञापन

क्या कहती है एक्सपर्ट

एक्सपर्ट बताती हैं कि इसके कई कारण हो सकते हैं। एंजाइटी की स्ट्रेस की डिप्रेशन की ओसीडी पीटीएसडी आजकल बहुत सारी साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम्स होने लग गई हैं। हम उस अप्रोपोसिस देते हैं उन्हें फिर या तो उन्हें दवाइयों की जरूरत होती है या उन्हें काउंसलिंग की जरूरत होती है। दवाइयों के साथ-साथ काउंसलिंग की जाती है थेरेपी दी जाती है, जिससे कि हम इन प्रॉब्लम्स को टैकल कर सकते हैं, तो आजकल ये प्रॉब्लम्स बहुत ही कॉमन हो गई है और औरतों में तो खासकर।

क्या होते हैं इसके कारण?

हार्मोनल में बदलाव- कुछ महिलाएं गर्भावस्था के दौरान, पीरियड्स के दौरान या मेनोपॉज के दौरान डिप्रेशन फील करती हैं

विज्ञापन

रिप्रोडक्टिव हेल्थ- बांझपन, महिला नसबंदी और रिप्रोडक्टिव से जुड़ी शिकायतों के कारण दिमाग पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

ईटिंग डिसऑर्डर- युवा महिलाएं खासकर के एनोरेक्सिया और बुलिमिया जैसे ईटिंग डिसऑर्डर की समस्या से परेशान होती हैं।

कैसे करें बचाव

1. माइंडफुलनेस की आदत डालें।

विज्ञापन

2. मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

3. अपने और दूसरों के बारे में सकारात्मक सोच रखें और निराशाजनक बातों से दूर रहें।

विज्ञापन

4. बेहतर मेंटल हेल्‍थ के लिए 8 घंटे की नींद जरूर लें।

5. अपनी लाइफ में उन लोगों को धन्यवाद करने की आदत डालें जिन्होंने आपकी मदद की है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ