Winter Vegetable Soup: सर्दियों की शुरुआत के साथ कई बीमारियां हमें अपना शिकार बना सकती हैं। सर्दियों में खुद को सर्दी, खांसी या संक्रमण से बचाने के लिए अपने आहार में थोड़ा बदलाव जरूर करना चाहिए। साथ ही अपनी डाइट में उन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
आज हम आपके लिए ऐसे तीन वेजिटेरियन सूप (Winter Vegetable Soup) लेकर आए हैं जिनका सर्दियों में सेवन करना इम्युनिटी सिस्टम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आइए इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने वाले सूप के बारे में जानते हैं।
Ginger Carrot Soup
सर्दियों में अदरक गाजर सूप एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें गाजर के साथ अदरक के गुण भी शामिल होते हैं, जोकि सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। आंखों से संबंधित समस्या से छुटकारा पाने के लिए गाजर में पाएं गए गुण लाभदायक होते हैं। इसमें भरपूर्ण मात्रा में बीटा कैरोटीन होता है। संक्रमण को दूर रखने में भी मदद करता है। अदरक-गाजर का सूप एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर होता है जिससे सर्दी, खांसी और गले के संक्रमण से बचाव होता है।
Moong Dal Coconut Kiwi Soup
मूंग दाल, नारियल और कीवी से बना सूप आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। कीवी में विटामिन सी होता है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। मूंग दाल में भरपूर प्रोटीन होता है जो लंबे समय तक तृप्त रखता है और बाद में आपको भूख नहीं लगती है। इसमें लौंग, काली मिर्च और हल्दी जैसे मसाले डालनें से इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
Mixed Vegetable Soup
मिक्स्ड वेज सूप एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन और खनिजों से भरपूर्ण हैं। इस सूप में आप अपनी मर्जी की सब्जियां, काली मिर्च, जीरा और करी पत्ते मिलाकर सूप बना सकते हैं। ये सूप स्वादिष्ट होने के साथ इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करेगा।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
6 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
6 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
7 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
7 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
9 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
9 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines