Winter Tips: सर्दियों के मौसम में शरीर को खास कर के एनर्जी की जरूरत है, क्योंकि इस मौसम में आलस्य और सुस्ती ज्यादा रहती है जिस वजह से कई बार हम अपने काम पर भी फोकस नहीं कर पाते हैं। ठंड के मौसम हमें अपने कंबल की गर्मी और आराम से साथ रहना पसंद होता है। इससे आपकी एनर्जी बढ़ने की वजह घटने लगती है। इस समस्या से निपटने के लिए आप अपनी डाइट कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते हैं। ये आलस्य ही बल्कि कई बीमारियों से भी राहत दिलाएगी। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से फूड्स हैं जिन्हें आप सर्दियों में खा सकते हैं?
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट फ्लेवोनोइड्स, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो थकान को कम करने और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करती है। डार्क चॉकलेट में मौजूद कैफीन और थियोब्रोमाइन शरीर को नेचुरल एनर्जी देने में मदद करते हैं। वहीं, इसके एंटीऑक्सीडेंट सर्दियों के ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत दिलाती है। खास कर के सर्दियों के मौसम में ये शरीर के लिए फायदेमंद फूड साबित हो सकती है।
ये भी पढ़े- शरीर में प्रोटीन की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें पूरी
गुड़
गुड़ सर्दियों खाया जाने वाला सबसे पसंदीदा फूड है, जो नेचुरल तरीके से एनर्जी को बूस्ट करता है। गुड़ आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है और ये थकान और कमजोरी से लड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट लगातार शरीर में लगातार एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा अगर आप हर रोज गुड़ का सेवन करते हैं तो ये पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्या को भी दूर रखता है। साथ ही गुड़ तनाव दूर कर नींद को हेल्दी बनाता है।
नट्स
सर्दियों में एनर्जी बढ़ाने के लिए नट्स सबसे फायदेमंद डाइट है। ये हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये शरीर को लगातार एनर्जी और गर्मी प्रदान करते हैं। बादाम, अखरोट और पेकान मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन बी 6 से भरपूर भरपूर होते हैं। थकान को कम करने , इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और सर्दियों के दौरान शरीर हेल्दी को बनाए रखने के लिए नट्स का सेवन जरूर करें।
ये भी पढ़े- विटामिन डी की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
29 mins agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 hr agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
3 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
3 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
7 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
7 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
8 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
8 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
10 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines