---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Vitamin D: рд╡рд┐рдЯрд╛рдорд┐рди рдбреА рдХреА рдХрдореА рдХреЗ рд╣реЛрддреЗ рд╣реИрдВ рдпреЗ 3 рд╕рдВрдХреЗрдд, рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдХреИрд╕реЗ рдХрд░реЗрдВ рдмрдЪрд╛рд╡

Vitamin D: ┬ард╕рд░реНрджрд┐рдпреЛрдВ рдореЗрдВ рд╡рд┐рдЯрд╛рдорд┐рди рдбреА рдХреА рдХрдореА рд╣реЛрдирд╛ рдПрдХ рдЖрдо рдмрд╛рдд рд╣реИ, рд▓реЗрдХрд┐рди рдЗрд╕рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╕рдорд╕реНрдпрд╛рдПрдВ рдЖрдо рдирд╣реАрдВ рд╣реЛрддреА рд╣реИред рд╡рд┐рдЯрд╛рдорд┐рди рдбреА рдХреА рдХрдореА рдХреЗ рдХрд╛рд░рдг рд╣рдбреНрдбрд┐рдпреЛрдВ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рдХрдИ рддрд░рд╣ рдХреА рд╕рдорд╕реНрдпрд╛ рд╣реЛ рд╕рдХрддреА рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Vitamin D: सर्दियों में विटामिन डी कमी होना एक आम बात है, लेकिन इससे जुड़ी समस्याएं आम नहीं होती हैं। विटामिन डी हमारे पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। ये आपको हेल्दी ही नहीं बल्कि कई बीमारियों से भी दूर रखती है। ये हमारे शरीर को ठीक से काम करने, शरीर का विकास और एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत रखने का काम करती है। इसकी कमी के गंभीर परिणाम हो सकते हैं जो न केवल हमारे शारीरिक को प्रभावित करते हैं, बल्कि हमारे ब्रेन को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या संकेत हो सकते हैं।

हड्डियों और जोड़ों में दर्द

हड्डियों और जोड़ों में दर्द विटामिन डी की कमी का एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। कमजोर हड्डियों और जोड़ों के कारण पुराना दर्द और अकड़न हो सकते हैं, जो रोजमर्रा की गतिविधियों में परेशानी बन सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सर्दियों में दिल की बीमारी होने के 3 बड़े कारण, हार्ट अटैक से ऐसे बचें

थकान

लगातार थकान विटामिन डी की कमी के लक्षण हो सकते हैं। विटामिन डी का कमी के कारण शरीर में एनर्जी की कमी पैदा कर सकती है, जिसके कारण आप पूरे दिन  शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ फील कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

भूख कम लगना

भूख न लगना और भोजन में रुचि कम होना भी बताता है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है। विटामिन डी का कम लेवल हार्मोन को प्रभावित कर सकता है, जिससे भूख और मेटाबोलिज्म में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

कैसे करें बचाव

सूर्य की रोशनी में रहें- विटामिन डी के लेवल को बढ़ाने के लिए सूर्य की रोशनी एक नेचुरल उपाय है। UVB किरणों के संपर्क में आने से त्वचा में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। धूप वाले दिनों में केवल 10 से 15 मिनट बाहर बिताने में आपके शरीर की एनर्जी बनी रहेगी

---विज्ञापन---

मछली को डाइट में शामिल करें- सैल्मन और सार्डिन जैसी मछलियां विटामिन डी से भरपूर होती हैं, जो विटामिन डी के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।  इन मछलियों का नियमित सेवन हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। साथ ही ये आपके शरीर को कई बीमारियों से भी दूर रखती है।

ये भी पढ़ें- कैंसर के महिलाओं में दिखते हैं ये 10 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 30, 2024 07:45 PM

End of Article

About the Author

Shivani Jha

рд╢рд┐рд╡рд╛рдиреА рдЭрд╛ рдЬрд╛рдорд┐рдпрд╛ рдорд┐рд▓рд┐рдпрд╛ рдЗрд╕реНрд▓рд╛рдорд┐рдпрд╛ рдХреА рдЫрд╛рддреНрд░рд╛ рд░рд╣ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рдЗрдиреНрд╣реЗрдВ рд╢реБрд░реВ рд╕реЗ рд╣реА рдкрдврд╝рдиреЗ-рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдХрд╛ рд╢реМрдХ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред рдкрд┐рдЫрд▓реЗ рджреЛ рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ┬а рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓ рдФрд░ рд╣реЗрд▓реНрде рдмреАрдЯ рдХреЛ рдХрд╡рд░ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЗрдиреНрд╣реЗрдВ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рд▓рдЧрднрдЧ 2 рд╕рд╛рд▓ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИред рдиреНрдпреВрдЬ 24 рд╕реЗ рдЬреБреЬрдиреЗ рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рд╢рд┐рд╡рд╛рдиреА рд╣рд░рд┐рднреВрдореА рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред ЁЯУз Email: shivani.jha@bagconvergence.in ЁЯФЧ LinkedIn:┬а┬аhttps://www.linkedin.com/in/shivani-jha-a5807a26b? ЁЯРж┬аTwitter/X: https://x.com/ShivaniJha51184?

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola